लाइफस्टाइल

मेष राशि वालों के लिए राजयोग की प्राप्ति वाला रहेगा वर्ष 2020

जनवरी में कार्य की सफ लता से जुड़े सभी मुद्दे अनुकूल होने पर प्रसन्नता होगी। किसी विशेष पद की प्राप्ति के साथ वर्ष आरंभ होगा। प्रयासों में गति बढ़ानी होगी। फ रवरी में परिवार से जुड़ी स्थिति पर फोकस करेंगे।

less than 1 minute read
Jan 08, 2020
मेष राशि वालों के लिए राजयोग की प्राप्ति वाला रहेगा वर्ष 2020

जनवरी में कार्य की सफ लता से जुड़े सभी मुद्दे अनुकूल होने पर प्रसन्नता होगी। किसी विशेष पद की प्राप्ति के साथ वर्ष आरंभ होगा। प्रयासों में गति बढ़ानी होगी। फ रवरी में परिवार से जुड़ी स्थिति पर फोकस करेंगे। आर्थिक दृष्टिकोण से स्तरीय आधार का चयन करेंगे। धन की प्राप्ति का मार्ग बना पाएंगे। सम्बन्धियों पर विश्वास करेंगे। मार्च में स्वास्थ्य पर ध्यान दें। सन्तुलन तथा समायोजन बनाने का प्रयास करें। अतिरिक्त कार्य प्रभार से दूरी बनाऐं रखें। मिश्रित अनुभवों का चिंतन करेंगे।
अप्रेल में बढ़ते पराक्रम से लोगों को ईष्र्या होगी। दखल-अंदाजी का प्रयास करेंगे। रणनीति का विकास करते हुए समाधान निकालने की कोशिश करें। मई में व्यवसाय के दृष्टिकोण से निवेश का विकल्प तलाशने का प्रयास करेंगे। संभवत: यह श्रेष्ठ समय है। नियत योजना सफ लता देगी। जून में परिवार तथा मित्रों पर धन खर्च होगा। राजनीतिक व सामाजिक दृष्टिकोण से सम्बन्धों में इजाफा होगा।
जुलाई में संगठन से जुड़े कार्यों में चुनौतियां दिखाई देंगी। अपने पक्ष को स्पष्ट करने का प्रयास करेंगे। समानान्तर पक्षों पर समाधान की कोशिश रहेगी। अगस्त में लोगों के चयन में गड़बड़ी हो सकती है। दुविधा उलझा सकती है। शीघ्र निर्णय लेने की प्रवृत्ति से बचना होगा। सितम्बर में पदेन अनुभव होने से प्रसन्नता तथा जिम्मेदारी का भाव जाग्रत होगा। लक्ष्य को हासिल करने का समय निर्धारित करेंगे।
अक्टूबर में पैतृक सम्पत्ति से सम्बन्धित समस्या सुलझने से नए मार्ग दिखाई देंगे। अतिरिक्त व्यवसाय में निवेश की योजना बनेगी। नवम्बर में व्यवस्थित दृष्टिकोण से व्यवसाय तथा व्यापार का संचालन करें। आत्ममंथन से बेहतरीन रास्ते सहायता करेंगे। आगे बढ़ें। दिसम्बर में परिशोधन करते हुए लक्ष्य को हासिल करने का प्रयास होगा। लाभ से सम्बन्धित संबंधों का पर्याय सफल साबित होगा।

Published on:
08 Jan 2020 03:05 pm
Also Read
View All