25 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Raksha Bandhan 2026 के लिए परफेक्ट हैं ये मेहंदी डिजाइन, राखी से लेकर पोर्ट्रेट थीम तक यहां देखें यूनिक डिजाइन

Raksha Bandhan Mehndi Design: रक्षाबंधन 2026 के आने में अब ज्यादा दिन नहीं बचे हैं। ऐसे में अगर आप हाथों को सजाने के लिए खूबसूरत मेहंदी डिजाइन खोज रही हैं तो दिए गए राखी थीम बेस्ड मेहंदी डिजाइन से इंस्पिरेशन लेकर रचा सकती हैं।
2 min read
Google source verification
Rakhi Mehndi Design, Rakhi Theme Mehndi Design

रक्षाबंधन के लिए Mehndi Design/ image credit instagram/ anshu_mehandi_official/neetumehendi_art_kota_/shw.etacreations

Raksha Bandhan Special Mehndi: रक्षाबंधन का त्योहार भाई बहन के प्यार और खूबसूरत यादों से जुड़ा है। इस खास मौके पर कपड़े पहनकर तैयार होना, राखी बांधना, मिठाई और तरह तरह के पकवान खाना, साथ ही कुछ लोगों को मेहंदी लगाने का भी क्रेज रहता है। ऐसे में अगर आप इस बार अपने हाथों पर कुछ खूबसूरत और रक्षाबंधन की थीम से जुड़े मेहंदी डिजाइन लगाना चाहती हैं तो यहां दिए गए डिजाइनों से इंस्पिरेशन लेकर मेहंदी रचा सकती हैं।

रक्षाबंधन पर रचाएं ये खूबसूरत मेहंदी डिजाइन

रक्षाबंधन पर अगर आप खुद से मेहंदी लगाने का सोच रही हैं तो इस मेहंदी डिजाइन से इंस्पिरेशन लेकर मेहंदी रचा सकती हैं। मेहंदी के इस डिजाइन को लगाने के लिए सबसे पहले हथेली के एक किनारे पर राखी के पैटर्न में एक फूल बनाएं और उसके साथ ही पतली सी डोरी बनाएं। फिर इसके बगल में रक्षाबंधन लिखें। इसे छोटे छोटे फूलों से सजाने के बाद अंगूठे पर मोर और सभी उंगलियों पर छोटे छोटे फूल बनाएं। साथ ही खाली जगहों को मेहंदी से भर दें। इसके बाद कलाई पर ब्रेसलेट के डिजाइन में पतली पतली लाइनें बनाकर डिजाइन तैयार करें। फिर अपनी पसंद के फूल पत्ती बनाकर इसे कंप्लीट करें।

मेहंदी आर्टिस्ट से रचाने के लिए बेस्ट है ये डिजाइन

अगर आप रक्षाबंधन के लिए मेहंदी आर्टिस्ट से मेहंदी रचाने का प्लान बना रही हैं तो आप मेहंदी के इस डिजाइन से इंस्पिरेशन लेकर रचा सकती हैं। भाई बहन के प्यार और दुलार के साथ राखी बांधते हुए थीम और बारीक फूल पत्ती और हाथी को मिलाकर तैयार यह डिजाइन फेस्टिव सीजन के लिए बेस्ट है।

राखी थीम मेहंदी डिजाइन

अगर आपको मेहंदी लगाना आता है और आप मेहंदी का एक ऐसा डिजाइन खोज रही हैं जो लगाने में आसान होने के साथ ही राखी की थीम से जुड़ा हो तो आप मेहंदी के इस डिजाइन से आइडिया ले सकती हैं। राखी बांधते हुए थीम और हैप्पी रक्षाबंधन, बेस्ट भाई एवर जैसे थीम बेस्ड मेहंदी बेस्ट है।

यूनिक मेहंदी डिजाइन

अगर आप हर साल की तरह इस साल फूल पत्ती से हटकर कुछ अलग लगाने का सोच रही हैं तो मेहंदी का यह डिजाइन आपके लिए है। अपनी या अपने प्यारे भाई बहन से जुड़ा एक प्यारा सा पैटर्न बनाने के बाद प्यार सा मैसेज लिखकर आप भाई को स्पेशल फील करा सकती हैं।

पोर्ट्रेट मेहंदी डिजाइन

रक्षाबंधन 2026 पर आप पोर्ट्रेट मेहंदी डिजाइन भी लगा सकती हैं। इसे लगाने के लिए सबसे पहले अपने भाई के साथ एक फोटो चुनें। फिर इस फोटो को पेन की मदद से एक क्लियर प्लास्टिक को मोबाइल के ऊपर रखकर पेन से फोटो को बनाएं। इसके बाद इसे हाथ पर छाप लें। इसके बाद मेहंदी से इसे बनाकर अपने डिजाइन को कंप्लीट करें।