26 अगस्त 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Raksha Bandhan 2026 पर बहन को दें सेफ्टी गैजेट, पर्सनलाइज्ड ज्वेलरी जैसे ये 5 गिफ्ट, लंबे समय तक आएंगे काम

Raksha Bandhan Gift Ideas For Sister: पैसे या कपड़ों से हटकर रक्षाबंधन 2026 पर बहन को गिफ्ट में देने के लिए अगर आप आइडिया खोज रहे हैं, तो यहां बताए गए आइडिया में से अपनी पसंद और बजट के अनुसार गिफ्ट चुन सकते हैं।
2 min read
Google source verification
Unique Rakhi Gifts For Sister

राखी Gift Idea For Sister/ (representative image) image credit gemini

Rakhi Gift For Sister: रक्षाबंधन पर राखी बांधने के बाद भाई बहनों की रक्षा करने का वादा करते हैं और उन्हें गिफ्ट व पैसे भी देते हैं। ऐसे में अगर इस बार आप अपनी बहन को पैसे और कपड़ों से हटकर कुछ ऐसा तोहफा देना चाहते हैं, जो उसके रोजमर्रा के काम भी आए और आपके बजट में भी हो, तो आप यहां बताए गए गिफ्ट आइडिया में से अपनी पसंद का गिफ्ट चुनकर रक्षाबंधन की शॉपिंग कर सकते हैं।

सेल्फ केयर गिफ्ट बॉक्स

स्किन केयर करना लगभग सभी महिलाओं को पसंद होता है। ऐसे में आप इस रक्षाबंधन अपनी बहन को सेल्फ केयर गिफ्ट बॉक्स भी गिफ्ट कर सकते हैं या किसी सलोन में सेल्फ केयर ट्रीटमेंट बुक कर सकते हैं। इससे फेस्टिव सीजन में तैयार होने के साथ ही रोजमर्रा की भागदौड़ से थोड़ा समय निकालकर सेल्फ केयर करने का मौका मिलेगा।

पर्स या स्लिंग बैग

अगर आपकी बहन को रोज बाहर जाना पड़ता है, तो उसके लिए एक अच्छा पर्स या स्लिंग बैग गिफ्ट कर सकते हैं। लेकिन ध्यान रखें कि अगर वह ऑफिस जाती है तो थोड़ा बड़ा बैग और कॉलेज या दोस्तों के साथ बाहर जाने के लिए कॉम्पैक्ट स्लिंग बैग अच्छा विकल्प हो सकता है।

पर्सनलाइज्ड ज्वेलरी

इन्वेस्टमेंट के साथ स्टाइल करने के लिए ज्वेलरी एक अच्छा विकल्प हो सकता है। ऐसे में आप अपनी बहन को नॉर्मल या कस्टमाइज्ड पर्सनलाइज्ड ज्वेलरी भी दे सकते हैं। इसके लिए आप नाम का पेंडेंट, शुरुआती अक्षर वाला ब्रेसलेट या कोई ऐसा डिजाइन चुन सकते हैं, जो उसकी पर्सनैलिटी से मेल खाता हो। यह रोजाना इस्तेमाल करने के साथ ही आने वाले दिनों में जरूरत पड़ने पर इन्वेस्टमेंट के तौर पर भी काम आ सकता है।

सेफ्टी गैजेट

सेफ्टी से जुड़ी चीजें अपने पास रखना आज के समय में सभी के लिए जरूरी होता है। ऐसे में अगर आपकी बहन वर्किंग है, स्टूडेंट है या कहीं अकेली रहती है, तो आप उसे सेफ्टी से जुड़ी चीजें भी गिफ्ट कर सकते हैं।

हॉबी से जुड़ा गिफ्ट

अगर आप अपनी बहन को कुछ स्पेशल फील कराने के लिए गिफ्ट करना चाहते हैं, तो आप उसकी हॉबी से जुड़ी चीजें भी गिफ्ट कर सकते हैं। लेकिन गिफ्ट चुनते समय बहन की पसंद को सबसे ज्यादा महत्व दें। अगर उसे पेंटिंग पसंद है तो आर्ट से जुड़ी चीजें दी जा सकती हैं। अगर उसे पौधे लगाने का शौक है तो कोई इंडोर प्लांट या गार्डनिंग से जुड़ा सामान दिया जा सकता है। म्यूजिक पसंद करने वाली बहन के लिए ऑडियो एक्सेसरी और फिटनेस पसंद करने वाली बहन के लिए उपयोगी फिटनेस एक्सेसरी चुनी जा सकती है।