लाइफस्टाइल

मॉल जाकर भूलकर भी न करें यह एक गलती, हो सकती है गंभीर बीमारी! स्किन स्पेशलिस्ट ने दी चेतावनी

Makeup Tester Infection Risks in Hindi: क्या आप भी लिपस्टिक खरीदने से पहले टेस्टर को सीधे होंठों पर लगाती हैं? अगर हां, तो सावधान हो जाइए! अनजाने में की गई आपकी यह गलती आपको गंभीर रूप से बीमार भी कर सकती है। आइए, आज के इस लेख में इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

2 min read
Apr 30, 2026
Makeup tester side effects| image credit gemini

Makeup Tester Side Effects: हर लिपस्टिक शेड हर स्किन टोन पर सूट नहीं करता, इसलिए महिलाएं खरीदने से पहले उसे खुद पर लगाकर देखना पसंद करती हैं। आज के समय में मॉल या किसी भी मेकअप स्टोर पर जाकर नए लिपस्टिक शेड्स के टेस्टर्स ट्राई करना एक आम बात है। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि अनजाने में की जा रही आपकी यह गलती आपको बहुत बीमार कर सकती है। पहली बार सुनने में यह अजीब लग सकता है कि लिपस्टिक से कोई बीमार कैसे पड़ सकता है, लेकिन यह सच है।

हाल ही में सोशल मीडिया पर एक महिला ने अपना अनुभव शेयर करते हुए बताया कि कैसे लिपस्टिक टेस्टर ट्राई करने से हर्पीज (Herpes) जैसी गंभीर बीमारी हो सकती है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए, इंस्टाग्राम चैनल skin_by_dr.shivangi पर डर्मेटोलॉजिस्ट Dr. Shivangi Rana ने इसके पीछे के कारण और बचाव के तरीके विस्तार से बताए हैं।

ये भी पढ़ें

Lipstick Hacks 2026: न्यूड, रेड या पिंक, लिपस्टिक को लॉन्ग लास्टिंग रखने के ये हैं असरदार हैक्स

टेस्टर इस्तेमाल करने के स्वास्थ्य जोखिम (Health Risks of Using Makeup Testers)


Dr.Shivangi Rana के अनुसार, मॉल के मेकअप काउंटर्स पर रखे टेस्टर्स को दिनभर में सैकड़ों लोग छूते और अपनी स्किन पर लगाते हैं। ऐसे में इन प्रोडक्ट्स में बैक्टीरिया और वायरस न सिर्फ घंटों, बल्कि कई दिनों तक जिंदा रह सकते हैं। ऐसे में जब आप वही लिपस्टिक टेस्टर सीधे अपने होंठों लगाते हैं, तो फ्लूइड कॉन्टैक्ट (Fluid Contact) की वजह से इंफेक्शन फैलने का डर बढ़ जाता है।

मेकअप स्वाच करने का सही तरीका (The Correct Way to Swatch Makeup)


अगर आपको किसी लिपस्टिक का कलर या टेक्सचर चेक करना ही है, तो उसे सीधे अपने होंठों पर कभी न लगाएं। इसका सबसे सुरक्षित तरीका यह है कि आप प्रोडक्ट को अपनी हथेली के पीछे (Back of the hand) या अपनी कलाई (Wrist) पर लगाकर देखें। इससे आपको कलर का अंदाजा भी हो जाएगा और आपकी नाजुक स्किन इंफेक्शन से भी बची रहेगी।

डिस्पोजेबल एप्लिकेटर का उपयोग करें (Use Disposable Applicators for Testing)


जब भी आप किसी स्टोर पर जाएं, तो हमेशा सेल्स पर्सन से Disposable Applicators आनी एक बार इस्तेमाल होने वाले ब्रश या इयरबड्स की मांग करें। अगर स्टोर वाले आपको ये उपलब्ध नहीं करा रहे हैं, तो इसका सीधा मतलब है कि वहां स्वच्छता का ध्यान नहीं रखा जा रहा है। ऐसे में समझदारी इसी में है कि आप उस स्टोर से बाहर निकल जाएं और वहां का कोई भी टेस्टर इस्तेमाल न करें।

इंफेक्शन होने पर क्या कदम उठाएं (Steps to Take in Case of Infection)


अगर टेस्टर इस्तेमाल करने के कुछ समय बाद आपको अपनी स्किन या होंठों पर जलन, खुजली, लाली (Redness) या छोटे-छोटे दाने (Blisters) नजर आएं, तो इसे बिल्कुल भी हल्के में न लें। ऐसी स्थिति में इंटरनेट पर घरेलू इलाज ढूंढने के बदले किसी अच्छे स्किन स्पेशलिस्ट को दिखाएं, ताकि सही समय पर आपका इलाज शुरू हो सके और समस्या गंभीर न हो।

डिसक्लेमरः इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ऑपिनियन का विकल्प है। लेकिन पाठकों को सलाह दी जाती है कि वह कोई भी दवा, उपचार या नुस्खे को अपनी मर्जी से ना आजमाएं बल्कि इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें।

ये भी पढ़ें

Beauty: सिर्फ खूबसूरती के लिए न लगाएं लिपस्टिक और भी होते हैं कई फायदे
Published on:
30 Apr 2026 10:47 am
Also Read
View All