30 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Beauty: सिर्फ खूबसूरती के लिए न लगाएं लिपस्टिक और भी होते हैं कई फायदे

सिर्फ खूबसूरती ही नहीं देती लिपस्टिक, और भी होते हैं कई फायदे

2 min read
Google source verification
lips

Beauty: सिर्फ खूबसूरती ही नहीं देती लिपस्टिक, और भी होते हैं कई फायदे

भोपाल। लिपस्टिक लगाना हर लड़की को पसंद होता है। क्योंकि लिपस्टिक लगाने से लड़कियां जितनी खूबसूरत दिखती हैं, उतनी ही आकर्षित भी दिखती हैं। इसलिए एक्सपर्ट, स्किन और स्क्नि टोन के हिसाब से लिपस्टिक चुनने की सलाह देते हैं। लेकिन, क्या आप जानते है? लिपस्टिक सिर्फ आपको खूबसूरत ही नहीं बनाती बल्कि आपके स्वास्थ के लिए भी फायदेमंद होती है। हमारी ब्यूटी और पर्सनॉलिटी एक्सपर्ट मेघा कौशिक ने बताया कि लिपस्टिक में कई ऐेसे इन्ग्रीडियेंट्स होते हैं जो लिप्स के लिए अच्छे होते है। इसलिए लिपस्टिक खरीदने से पहले उसमें मौजूद इन्ग्रीडियेंट्स को जरूर पढ़ लेना चाहिए।
हमारी एक्सपर्ट ने लिपस्टिक लगाने के और भी फायदे बताएं। अगर आप लिपस्टिक नहीं लगाती तो जल्द ही लिपस्टिक को अपने रूटीन में शामिल कर लीजिए।

खूबसूरत स्माइल के लिए लगाएं लिपस्टिक
आपकी स्किन और स्किन टोन से मिलता जुलता लिपस्टिक शेड होठों पर लगाने से, यहआपको एक खूबसूरत लुक देती हैं। साथ ही आपकी स्माइल को भी खूबसूरत बनाती है। वहीं अगर आपने अपनी स्किन के हिसाब से गलत शेड का चुनाव कर लिया तो यह आपके चेहरे की रंगत भी बिगाड़ सकती है।

कॉन्फिडेंस बढ़ाती है लिपस्टिक
लिपस्टिक लगाने वाली महिलाएं ज्यादा आकर्षित दिखती हैं। साथ ही लिपस्टिक लगाने वाली महिलाओं पर पुरूष जल्दी आकर्षित होते है। एक रिपोर्ट के अनुसार लिपस्टिक लगाने वाली महिलाएं ज्यादा कॉन्फिडेंट और पावरफुल मानी जाती है।

यूवी रेज से बचाती है
होठों पर लिपस्टिक लगाने से सूर्य की किरणें सीधे आपके होठों पर नहीं पड़ती। जिससे आपके होठ ड्राइ या काले नहीं पड़ते और मुलायम बनें रहते हैं। आजकल मार्केट में यूवी रेज प्रोटेक्शन लिपस्टिक भी अवेलेबल है।

बोल्ड लुक देते हैं ब्राइट कलर
लोगों की नजर में अगर आप अपनी बोल्ड इमेज बनाना चाहती है। तो लिपस्टिक लगाते समय हमेशा गहरे रंगों जैसे— रेड, ब्राइट पिंक, आॅरेज, डार्क ब्राउन का चुनाव करें।

मनोदशा सुधारती है लिपस्टिक
मनोचिकित्स के अनुसार हर रंग का असर आपकी मनोदशा पर पड़ता है। हर रंग आपके मूड को प्रभावित करता है। इसलिए लिपस्टिक को मूड लिफ्टर भी माना जाता है। जो कई बार आपके उदास मन को खुशनुमा बना देती है। यह महिलाओं को पावरफुल, स्ट्रांग भी बनाती है। ताकि महिलाएं कठिन समय में लड़ सके।