Celebrity Weight Loss Tips: सेलिब्रिटी फिटनेस कोच शिवोहाम बताते हैं बॉडी रिकम्पोजिशन क्या है और कैसे फैट कम करके मसल्स बढ़ाए जा सकते हैं। जानें अमिताभ बच्चन, रणबीर कपूर जैसे एक्टर्स के फिटनेस कोच से घर पर वजन घटाने का आसान तरीका।
Celebrity Weight Loss Tips: आजकल हर कोई वजन कम करने की रेस में दौड़ रहा है। कोई जिम में घंटों वर्कआउट कर रहा है, तो कोई रोज-रोज कैलोरी गिनते नहीं थकता है। लेकिन क्या आप जानते हैं? सेलिब्रिटी फिटनेस कोच शिवोहाम भट्ट (जिन्होंने अमिताभ बच्चन से लेकर रणबीर कपूर तक को ट्रेन किया है) बताते हैं कि सिर्फ वजन घटाना हमेशा सेहत के लिए सही नहीं होता है। उनका मानना है कि असली फिटनेस का राज 'बॉडी रिकम्पोजिशन' में छिपा है, यानी फैट घटाना और मसल्स बढ़ाना, दोनों एक साथ हो।
सिर्फ वजन कम करना ही फिटनेस नहीं है। सेलिब्रिटी कोच शिवोहाम बताते हैं कि असली गेम बॉडी रिकम्पोजिशन है। जिसमें फैट लॉस और मसल गेन एक साथ होता है। जानें सही वर्कआउट, डाइट और मसल बिल्डिंग के टिप्स।
वजन कम करना उन लोगों के लिए जरूरी है जो मोटापे की समस्या से जूझ रहे हैं, लेकिन हर किसी के लिए यह सेहतमंद नहीं है। कोच शिवोहाम बताते हैं कि जब आप गलत तरीके से वजन घटाते हैं तो बॉडी, फैट के साथ मसल्स भी खो देती है। जिससे आप कमजोर दिखने लगते हैं, शरीर ढीला हो जाता है और स्किन लूज होकर लटक सकती है।
बॉडी रिकम्पोजिशन एक स्मार्ट तरीका है जिसमें आप एक ही समय में दो गोल्स को पूरा करते हैं। फैट लॉस और मसल बिल्डिंग दोनों एक साथ होता है। ऐसा करने से आपको ज्यादा ताकत मिलती है, मेटाबोलिज्म अच्छा होता है, फैट पर्सेंट कम होता है और साथ ही शुगर लेवल हेल्दी रहता है। जरूरी बात यह है कि चाहे वजन कम दिखे या नहीं, शरीर अंदर से मजबूत और बाहर से ज्यादा टोंड नजर आने लगता है।
शिवोहाम के अनुसार, सही ट्रेनिंग और डाइट को बैलेंस करना जरूरी है। फंक्शनल ट्रेनिंग पर फोकस करें मतलब कि ऐसी एक्सरसाइज करो जो डेली लाइफ के कामों से जुड़ी हो, जैसे भारी चीजें उठाना या सीढ़ियां चढ़न शामिल है।
HIIT यानी तेज और छोटे समय वाला वर्कआउट, कम समय में ज्यादा कैलोरी जलाने में मदद करता है। वहीं लो-इंटेंसिटी कार्डियो शरीर पर ज्यादा जोर डाले बिना फैट कम करने में फायदेमंद होता है। इसके साथ साफ-सुथरा खाना और तनाव कम रखना भी बहुत जरूरी है।
मसल्स फैट बर्न करने में मदद करते हैं क्योंकि मसल्स मेटाबॉलिकली एक्टिव होते हैं। इन्हें खुद को बनाए रखने के लिए एनर्जी चाहिए होती है। फैट ऐसा नहीं करता है। अगर आप वेट ट्रेनिंग और प्रोटीन नहीं लेंगे तो शरीर एनर्जी बचाने के लिए मसल्स खो देगा, जिससे फैट लॉस और भी मुश्किल हो जाता है। यही कारण है कि सिर्फ वजन घटाने की बजाय मसल्स बढ़ाना ज्यादा जरूरी है।