लाइफस्टाइल

Expert Advice: गणतंत्र दिवस के अवसर पर निबंध प्रतियोगिता में आपका बच्चा भी जीत सकता है बाजी, सरल तरीके से जानिए निबंध लिखना

Republic Day 2025: गणतंत्र दिवस का उत्साह सिर्फ परेड और नाच-गान में ही नहीं दिखता, बल्कि इस खास दिन निबंध प्रतियोगिता भी होती है, जहां बच्चे को भारतीय इतिहास और संस्कृति से जोड़ता है। एक्सपर्ट से जानें निबंध लिखते समय कुछ सरल और प्रभावी टिप्स, जिससे आपका बच्चा आसानी से अच्छा निबंध लिख सकता है।

3 min read
Jan 25, 2025
Gantantra Diwas 2025

Republic Day 2025: इस रविवार भारत देश अपना 76वां गणतंत्र दिवस मनाने जा रहा है। इस दिन हर भारतीय के दिल में गौरव और उत्साह देखने को मिलता है। यह वह दिन है जब भारत ने एक स्वतंत्र और गणराज्य के रूप में अपने संविधान को अपनाया और दुनिया को यह संदेश दिया कि हम अपने निर्णय खुद लेने में सक्षम हैं। इस दिन स्कूलों, कॉलेजों, सरकारी दफ्तरों में और देशगान के साथ हमारे शहीद वीरों को याद किया जाता है और श्रद्धांजलि अर्पित की जाती है। इस खास दिन पर स्कूलों में निबंध प्रतियोगिता आयोजित की जाती है। इसलिए इस खास मौके पर आयोजित निबंध प्रतियोगिता में आपका बच्चा भी अपनी कलम की ताकत से बाजी मार सकता है। यहां एक्सपर्ट ने बताया है अच्छा निबंध लिखने के तरीके, जो न सिर्फ अच्छे अंक लाएगा, बल्कि भारतीय इतिहास और संस्कृति को भी जानेगा।

ADVISER से जानें किन पहलुओं को ध्यान में रख कर लिखा जाता है अच्छा निबंध

Republic Day essay

तसनीम ख़ान, एक प्रमुख पत्रकार और लेखिका हैं, जिन्होंने निबंध लिखने के तरीके को बताया है, जिससे आपका बच्चा प्रतियोगिता में जीत हासिल कर सकता है। उन्होंने बताया कि निबंध की शुरुआत एक प्रभावशाली और आकर्षक परिचय से करनी चाहिए। गणतंत्र दिवस (Republic Day )के महत्व के बारे में संक्षेप में जानकारी देना शुरू करें।

निबंध का परिचय
निबंध की शुरुआत सशक्त और आकर्षक परिचय से करनी चाहिए, ताकि पाठक की रुचि बनी रहे। गणतंत्र दिवस के महत्व को संक्षेप में प्रस्तुत करें।

मुख्य भाग (Body)
मुख्य भाग में, निबंध को तीन हिस्सों में बांटा जा सकता है, ताकि विचारों को साफ तरीके से प्रस्तुत किया जा सके।

निष्कर्ष (Conclusion)
निबंध का समापन सकारात्मक और प्रेरणादायक तरीके से करें। यह बच्चों को गणतंत्र दिवस के महत्व को समझने के साथ-साथ उनके विचारों को एक सकारात्मक दिशा में लाने में मदद करेगा।

उदाहरण के तौर पर

गणतंत्र दिवस भारत के इतिहास का एक महत्वपूर्ण दिन है, जब 26 जनवरी 1950 को संविधान लागू हुआ और भारत एक गणराज्य बना। यह दिन भारतीय लोकतंत्र और संविधान की शक्ति को दर्शाता है। गणतंत्र दिवस पर दिल्ली के राजपथ पर भव्य परेड होती है, जिसमें भारतीय सेना और पुलिस बल अपनी ताकत और अनुशासन का प्रदर्शन करते हैं। यह दिन हमें संविधान और अधिकारों की महत्ता का एहसास कराता है। हमारे संविधान के निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर ने इसे तैयार किया, जो स्वतंत्रता संग्राम के संघर्ष का परिणाम था। आइए, हम इस दिन को एक नई प्रेरणा और संकल्प के साथ मनाएं।

Expert Advice:निबंध प्रतियोगिता में किन चीजों को देखकर मार्किंग की जाती है

तसनीम ख़ान ने यह भी बताया कि प्रतियोगिता में मिले निबंध को इन बिंदुओं पर जज किया जाता है ।


निबंध प्रतियोगिता के विषय यानी 'गणतंत्र' पर फोकस रहे।

आसान शब्दों का इस्तेमाल करें, मुश्किल हिंदी शब्दों का इस्तेमाल न करें।

गणतंत्र दिवस की आमतौर पर प्रचलित जानकारी से अलग कुछ नया हो।

विषय पर ​ज्यादा लंबा लिखने की बजाय कम शब्दों में ज्यादा जानकारी हो।

लम्बे लेख रोचक नहीं होते, रोचकता का ध्यान रहे।

गणतंत्र दिवस देश की सर्वाधिक महत्वपूर्ण तारीख है, इसके लिए सही तथ्यों का ही इस्तेमाल करें।

एआइ का इस्तेमाल न हो, कुछ शब्दों से उसे पकड़ा जा सकता है। ऐसे निबंध रिजेक्ट किए जाएं।

एआइ की बजाय किताबों और अखबारों से जानकारी जुटाएं।

Also Read
View All

अगली खबर