
Food to Eat to Avoid Grey Hair: आजकल भागदौड़ वाली लाइफ में लोग इतने व्यस्त हो गए है कि सेहत पर ध्यान देना भी भूल गए हैं। सही आहार न लेने और मानसिक तनाव की वजह से छोटे-छोटे बच्चों के बाल भी समय से पहले सफेद होने लगे हैं। ऐसे में अधिकतर माता-पिता सोचते हैं कि केमिकल वाली हेयर डाई से समस्या हल हो जाएगी, लेकिन आयुर्वेदिक डॉक्टर अर्जुन राज के अनुसार यह बिल्कुल गलत है। इससे बच्चों के बाल और भी ज्यादा खराब हो सकते हैं।
आयुर्वेदिक डॉक्टर अर्जुन राज के अनुसार, आंवला बालों को सफेद होने से रोकने में बेहद फायदेमंद है। इसमें भरपूर एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन सी मौजूद होता है। इसे फ्रेश जूस बना कर बच्चों को पिलाना चाहिए। इसके अलावा आधा चम्मच घी के साथ 3 ग्राम आंवला पाउडर देना लाभकारी रहेगा। सुबह खाली पेट 5-10 मि.ली आंवला जूस गर्म पानी के साथ दिया जा सकता है। आजकल आंवला कैंडी भी उपलब्ध है, जो बच्चों को पसंद आती है। साथ ही आंवला तेल का इस्तेमाल स्कैल्प पर करें ताकि बालों को पोषण मिले।
काला तिल बालों के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है क्योंकि यह मेलेनिन प्रोडक्शन को बढ़ाता है, जो बालों और त्वचा के पिगमेंटेशन के लिए जरूरी होता है। डॉक्टर अर्जुन राज बताते हैं कि खाने के बाद 1 बड़ा चम्मच तिल देना चाहिए। अगर बच्चा सीधे तिल नहीं खाता तो तिल के लड्डू, चिकी या आटे में मिलाकर भी खिला सकते हैं। साथ ही तिल का तेल स्कैल्प पर लगाने से ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है और बाल सफेद होने से बचते हैं।
करी पत्ता आयरन, कैल्शियम, विटामिन A, B, C और B12 से भरपूर होता है। यह बाल झड़ने और सफेद होने से रोकने में मदद करता है। इसे रोज सब्जी में डालकर या उबाल कर पी सकते हैं। आंवला-करी पत्ता की चटनी बना कर भी बच्चों को दी जा सकती है। इससे बालों की ग्रोथ भी सुधरती है।
आयुर्वेदिक डॉक्टर अर्जुन राज के अनुसार काली किशमिश (मुनक्का) आयरन और विटामिन सी का पावरहाउस है। रोजाना 5 भीगे हुए मुनक्का खाने से बालों को स्वस्थ पोषण मिलता है। साथ ही सुवर्ण-सिद्ध घृत (देसी घी) को डाइट में शामिल करने से बालों की सेहत, रोग प्रतिरोधक क्षमता, पाचन शक्ति और नींद बेहतर होती है।