Foods to Avoid In Swelling: छोटी-छोटी चीजें अगर रोज की आदत बन जाएं तो वो हमारी सेहत पर बड़ा असर डालती हैं। अगर आप खुद को हेल्दी और एक्टिव रखना चाहते हैं तो इन 5 चीजों को खाने से बचें।
Foods to Avoid In Swelling: हमारी सेहत इस बात पर बहुत हद तक निर्भर करती है कि हम क्या खा रहे हैं। आजकल भागदौड़ भरी जिंदगी में हम अक्सर ऐसे खाने को पसंद कर लेते हैं जो दिखने और स्वाद में तो अच्छे लगते हैं, लेकिन अंदर ही अंदर शरीर को नुकसान पहुंचाते हैं।
शरीर में सूजन यानी इंफ्लेमेशन एक सामान्य प्रक्रिया है। यह चोट या बीमारी से लड़ने में मदद करती है। लेकिन जब यह सूजन जरूरत से ज्यादा बढ़ जाती है या लंबे समय तक बनी रहती है तो यह कई बीमारियों की वजह बन सकती है। ऐसे में हार्ट प्रॉब्लम, डायबिटीज, आर्थराइटिस और मोटापा जैसी गंभीर समस्याएं हो सकती हैं।
अगर आप भी बिना वजह थकान, भारीपन या जोड़ों में दर्द महसूस कर रहे हैं तो हो सकता है कि इसकी वजह आपकी थाली में रखे कुछ खास फूड्स हों। आइए जानते हैं उन 5 चीजों के बारे में जो सूजन बढ़ा सकती हैं और जिन्हें डाइट से हटाना ही समझदारी होगी। (foods which cause inflammation)
मीठा खाना सभी को पसंद होता है, लेकिन ज्यादा चीनी का सेवन सेहत के लिए खतरनाक हो सकता है। बाजार में मिलने वाली मिठाइयां, केक, कूकीज, मीठे ड्रिंक और जूस में बहुत ज्यादा चीनी होती है। इनमें अक्सर हाई-फ्रुक्टोज कॉर्न सिरप नाम का केमिकल यूज होता है, जो शरीर में सूजन बढ़ाने का काम करता है। इससे लिवर पर असर पड़ता है, वजन तेजी से बढ़ता है और कई बार डायबिटीज जैसी बीमारियां भी हो सकती हैं।
मैदा, सफेद ब्रेड, पास्ता, पिज्जा बेस या बाजार की बेकरी से बनी चीजें रिफाइंड कार्बोहाइड्रेट्स की श्रेणी में आती हैं। ये चीजें शरीर को तुरंत एनर्जी देती है लेकिन बहुत जल्दी ब्लड शुगर को बढ़ा देती हैं। इससे शरीर में इंसुलिन लेवल ऊपर-नीचे होता है और सूजन की स्थिति बनती है। धीरे-धीरे ये आदत मोटापा, थकान और सुस्ती का कारण बन सकती है।
आजकल की जिंदगी में लोग जल्दी-जल्दी खाना चाहते हैं। इस वजह से इंस्टैंट और रेडी-टू-ईट फूड्स का चलन बढ़ गया है। जैसे कि चिप्स, नमकीन, इंस्टैंट नूडल्स, फ्रोजन पिज्जा और दूसरी पैक्ड चीजें। ये खाने में तो टेस्टी लगते हैं लेकिन इनमें बहुत ज्यादा नमक, तेल, प्रिजरवेटिव और केमिकल होते हैं। ये सूजन को बढ़ावा देते हैं।
कुछ चीजें जैसे समोसे, कचौड़ी, फ्रेंच फ्राइज, बेकरी प्रोडक्ट्स और बाजार का पिज्जा बहुत अधिक तेल में बनते हैं। इनमें ट्रांस फैट पाया जाता है जो शरीर के लिए सबसे नुकसानदायक फैट माना जाता है। यह फैट शरीर के अच्छे कोलेस्ट्रॉल को कम करता है और बुरे कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाता है। इससे दिल की बीमारियों और सूजन का खतरा बढ़ता है।
शराब का सीमित सेवन भी शरीर में सूजन ला सकता है, लेकिन अगर इसका ज्यादा मात्रा में सेवन किया जाए तो ये लिवर पर गहरा असर डालता है। लगातार शराब पीने से लिवर में सूजन, कमजोरी, पाचन गड़बड़ी और इम्युनिटी की कमी हो सकती है। इसके कारण शरीर बीमारियों की गिरफ्त में आ सकते हैं।