12 मार्च 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Shivam Dube Wife: वर्ल्ड चैंपियन बनने के बाद ट्रेन से सफर करने वाले शिवम दुबे की ‘लेडी लक’ कौन हैं? जानिए

Shivam Dube Train : भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर शिवम दुबे वर्ल्ड कप जीतने के बाद फ्लाइट की टिकट न मिलने पर वह अपनी पत्नी के साथ आम जनता की तरह ट्रेन से सफर करते नजर आए। ऐसे में आइए जानते हैं उनकी पत्नी अंजुम खान के बारे में, जो शिवम के हर उतार-चढ़ाव में उनके साथ खड़ी रही हैं।

2 min read
Google source verification
Shivam Dube

Shivam Dube| image credit - instagram/ dubeshivam

Shivam Dube: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर शिवम दुबे इन दिनों सुर्खियों में हैं। 2026 टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ उनकी तूफानी पारी ने भारत को तीसरी बार वर्ल्ड चैंपियन बनाने में बड़ी भूमिका निभाई। मैदान पर लंबे-लंबे छक्के लगाने वाले शिवम की असल जिंदगी भी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। हाल ही में उनकी सादगी ने तब सबका दिल जीत लिया, जब वर्ल्ड कप जीतने के बाद फ्लाइट की टिकट न मिलने पर वह अपनी पत्नी के साथ आम जनता की तरह ट्रेन से सफर करते नजर आए। आइए जानते हैं उनकी पत्नी अंजुम खान के बारे में, जो शिवम के हर उतार-चढ़ाव में उनके साथ खड़ी रही हैं।


कौन हैं अंजुम खान?


शिवम दुबे की 'लेडी लक' कही जाने वाली अंजुम खान उत्तर प्रदेश की रहने वाली हैं। उन्होंने अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU) से फाइन आर्ट्स की पढ़ाई की है। अंजुम एक टैलेंटेड कलाकार हैं और उन्होंने मॉडलिंग, एक्टिंग के साथ-साथ वॉइस-ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी अपनी पहचान बनाई है। वह रानी मुखर्जी की फिल्म 'हिचकी' और कई मशहूर टीवी सीरियल्स में भी नजर आ चुकी हैं।

शिवम और अंजुम की दिलचस्प लव स्टोरी


शिवम दुबे की अंजुम खान से पहली मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई थी। धीरे-धीरे दोस्ती प्यार में बदली और काफी सालों तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद 16 जुलाई 2021 को दोनों ने शादी कर ली। यह शादी काफी चर्चा में रही थी क्योंकि इस कपल ने हिंदू और मुस्लिम दोनों रीति-रिवाजों का सम्मान किया। उन्होंने अग्नि के सात फेरे भी लिए और निकाह भी किया। हालांकि, अंजुम का शिवम से 6 साल बड़ा होना और अलग धर्म का होना कुछ लोगों को पसंद नहीं आया, लेकिन इस कपल ने अपने मजबूत रिश्ते से सबका मुंह बंद कर दिया।

एक खुशहाल और छोटा सा परिवार


आज शिवम और अंजुम की जिंदगी खुशियों से भरी है। साल 2022 में उनके बेटे अयान का जन्म हुआ और फिर 2025 की शुरुआत में उनके घर एक नन्ही परी आई, जिसका नाम उन्होंने महविश रखा है। आज शिवम दुबे न सिर्फ क्रिकेट के मैदान पर कमाल कर रहे हैं, बल्कि अपनी सादगी पसंद पत्नी और बच्चों के साथ एक बहुत ही सुकून भरी जिंदगी बिता रहे हैं।