
Healthy Tiffin Packing Tips For Kids: बच्चों के स्कूल की छुट्टियां खत्म होने वाली हैं, ऐसे में अब हर मां की बस यही कोशिश रहेगी कि घर का टेस्टी और हेल्दी खाना बच्चे को दें। लेकिन टिफिन में क्या दें, इसका ख्याल रखते समय किस तरह के टिफिन में बच्चों को खाना देना चाहिए, ज्यादातर महिलाएं इसे नजरअंदाज कर देती हैं। इसी बात को ध्यान में रखते हुए आज के स्टोरी में हम FSSAI के ऑफिशियल एक्स पर शेयर टिप्स हम यहां बताने जा रहे हैं, जिसे फॉलो कर आप अपने बच्चों को टिफिन दे सकती हैं।
कभी भी टिफिन के लिए प्लास्टिक के सस्ते या नॉन-फूड ग्रेड डिब्बों को खरीदने से बचना चाहिए। बच्चों को हेल्दी रखने के लिए हमेशा स्टील, कांच या अच्छी क्वालिटी के फूड-ग्रेड प्लास्टिक वाले कंटेनर ही चुनें। सस्ते प्लास्टिक वाले डिब्बों में खाना रखने से उसमें हानिकारक केमिकल्स मिल सकते हैं, जो बच्चों की सेहत के लिए ठीक नहीं हैं।
टिफिन का ढक्कन लूज या मिस-मैच होने से टिफिन में रखा खाना लीक होकर बैग में फैल जाता है। ये न सिर्फ गंदा लगता है, बल्कि इससे बाहर की गंदगी भी खाने में जा सकती है। इसलिए हमेशा एकदम टाइट और लीक-प्रूफ टिफिन ही खरीदें।
अक्सर लोगों को लगता है कि गरमा-गरम खाना टिफिन में रखने से खाना लंबे समय तक गर्म रहेगा, लेकिन यही सबसे बड़ी गलती होती है। हमेशा टिफिन में खाना रखते समय हल्की भाप निकल जाने के बाद ही रखना चाहिए। ऐसा करने से टिफिन के अंदर भाप (पानी की बूंदें) नहीं बनती, जिससे खाना जल्दी खराब नहीं होता और न ही सूखी चीजें गीली होती हैं।