लाइफस्टाइल

मिथुन: 2020 में जीने का तरीका बदलने से होगा लाभ

जनवरी में पुरानी सोच और फैसलों पर पर्दा डालते हुए जीने का तरीका बदलेंगे। जितना जल्दी ऐसा करते हैं तो उतना जल्दी ही लाभ मिलने लगेगा।

less than 1 minute read
Jan 10, 2020
मिथुन: 2020 में जीने का तरीका बदलने से होगा लाभ

जनवरी में पुरानी सोच और फैसलों पर पर्दा डालते हुए जीने का तरीका बदलेंगे। जितना जल्दी ऐसा करते हैं तो उतना जल्दी ही लाभ मिलने लगेगा। प्रसन्नता का वातावरण बनाए रखने का प्रयास करेंगे। फरवरी में परिपक्वता का लाभ दिखाई देगा। बातों को समझने का प्रयास करेंगे। प्रकृति में भी शान्ति बनाये रखेंगे। मार्च में आर्थिक दृष्टिकोण से स्वयं की उन्नति का आकलन करेंगे। कमियों को दूर करने की कोशिश रहेगी। यह समय चिन्तन का भी होगा।
अप्रेल में बदली हुई व्यावहारिकता से लोग आश्चर्य करेंगे। कहने सुनने का पक्ष छोड़ते हुए आगे बढ़ेंगे। सहायता का भाव रहेगा। मई में सामंजस्य को साधने का प्रयास करेंगे। मध्यस्थों के संदर्भों को छोडऩे का मानस होगा। स्वयं का विवेक जाग्रत करेंगे। जून में शारीरिक स्वास्थ्य पर ध्यान देना होगा। संक्रमण की समस्या खड़ी हो सकती है। खानपान का ध्यान रखें, अधिक सोचने से बचें।
जुलाई में अस्थिरता परेशान करेगी। पुराने किए गए कार्यों पर संशोधन करते हुए भावनात्मकता से बचेंगे। कार्य करें। अगस्त में वातावरण बदलने से हल्कापन अनुभव होगा। खुशी की घडिय़ां अनुभव होंगी। बाहरी यात्रा प्रसन्नता देने वाली रहेगी। सितम्बर में आमूलचूल परिवर्तन करने का भाव पारिवारिक गति बढ़ाएगा। आर्थिक तथा सामाजिक स्तर पर ध्यान देंगे।
अक्टूबर में त्योहारों का आनन्द उठाएंगे। सम्बन्धियों में समय बिताने की इच्छा होगी। स्वयं को अलहदा रखने का भी मन रहेगा। नवम्बर में जनमानस के अनुकूल चलने का प्रयास करेंगे। स्वयं की ऊर्जाओं का परीक्षण करने की कोशिश करेंगे। दिसम्बर में धन और पद की उन्नति होने से सुदृढ़ता अनुभूत होगी। अपनी क्रिया-विधि पर फोकस करते हुए सावधानियां रखें।

Published on:
10 Jan 2020 12:51 pm
Also Read
View All