लाइफस्टाइल

वैभव सूर्यवंशी से लेकर ईशान किशन तक; IPL 2026 के टॉप बैट्समैन की स्टाइल को Summer Look के लिए करें ट्राय

IPL 2026 Top 5 Batsmen summer Look Pics : आईपीएल 2026 के टॉप बल्लेबाजों में वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन, शुभमन गिल जैसे स्टाइलिस्ट खिलाड़ी हैं। आइए, इनसे समर लुक का इंस्पिरेशन लेते हैं।
2 min read
May 29, 2026
IPL 2026 Top 5 Batsmen, summer look, Vaibhav Sooryavanshi, Ishan Kishan,
शुभमन गिल, ईशान किशन और वैभव सूर्यवंशी की फाइल फोटो (Credit- खिलाड़ियों के ऑफिशियल इंस्टाग्राम)

IPL 2026 Top 5 Batsmen summer Look Pics : आईपीएल 2026 के टॉप बल्लेबाजों की लिस्ट में भारतीय खिलाड़ियों का जलवा कायम है। ना केवल क्रिकेट ग्राउंड बल्कि फैशन-स्टाइल के मामले में भी ये नंबर 1 हैं। आइए, वैभव सूर्यवंशी से लेकर ईशान किशन जैसे बैट्समैन से समर फैशन (Summer Fashion For Men) का इंस्पिरेशन लेते हैं।

IPL 2026 Top 5 Batsmen : ये हैं वो टॉप बल्लेबाज

आईपीएल 2026 में खबर लिखे जाने तक ये निम्नलिखित बल्लेबाज टॉप 5 की लिस्ट में शामिल हैं। एक नजर में इनके नाम देखिए फिर हम उनके समर लुक को भी एक-एक करके देखेंगे-

वैभव सूर्यवंशी समर लुक

अपनी दमदार बैटिंग के लिए मशहूर वैभव ऑफ द ग्राउंड इस तरह के सिंपल लुक में नजर आते हैं। तस्वीर में देखिए हाफ शर्ट, कार्गो पैंट और ब्लैक सनग्लास पहने दिख रहे हैं। समर में सिंपल लुक के लिए आप ये ट्राय कर सकते हैं।

साई सुदर्शन का एथनिक लुक

समर सीजन में कंफर्टेबल एथनिक लुक ट्राइ करने की सोच रहे हैं तो आपको साई सुदर्शन के लुक पर विचार करना चाहिए। पीले कलर का कुर्ता और साउथ इंडियन स्टाइल वाली धोती का कॉम्बिनेशन वाकई कमाल है।

हेनरिक क्लासेन समर लुक

भीषण गर्मी में सफेद ड्रेस से बेस्ट क्या हो सकता है! हेनरिक क्लासेन सफेद टी-शर्ट और पैंट में कूल दिख रहे हैं। अगर आपको समर में सुकून चाहिए तो इस लुक को आजमा सकते हैं।

शुभमन गिल समर स्टाइल

शुभमन गिल अपनी क्यूटनेस के लिए जाने जाते हैं। इसी तरह से ड्रेस भी चूज करते हैं जो इनकी क्यूटनेस को और बढ़ा दे। समर के लिए आप इनकी तरह ब्लू कलर की वर्टिकल स्ट्राइप्ड वाली शर्ट और सफेद जींस पहन सकते हैं।

ईशान किशन समर लुक

समर कैजुअल लुक के लिए ईशान किशन का फैशन सेंस जबरदस्त है। मल्टी पॉकेट कार्गो शर्ट, जिंस के साथ ब्लैक कलर का सनग्लास समर लुक के लिए परफेक्ट हो सकता है।

ये वीडियो भी देखिए

आपने देखा कि ये टॉप बल्लेबाज किस तरह की ड्रेस कैरी करते हैं। आपको सबसे बेस्ट लुक किसका लगा? आप उस क्रिकेटर का नाम कमेंट (फेसबुक) करके बता सकते हैं।

साथ ही ऐसी और रोचक स्टोरीज के लिए पत्रिका के लाइफस्टाइल सेक्शन की खबरों को पढ़ते रहिए।

Updated on:
29 May 2026 01:51 pm
Published on:
29 May 2026 01:51 pm