लाइफस्टाइल

Weekend Trip Near Jaipur: जयपुर से 100 km के अंदर मौजूद हैं पत्रिका गेट, आमेर फोर्ट जैसी 3 खूबसूरत मानसून स्पॉट, वीकेंड में करें एक्सप्लोर 

Jaipur Monsoon Tourist Places: इस वीकेंड अगर आप जयपुर में किसी खूबसूरत जगह घूमने जाना चाहते हैं, तो सिसोदिया रानी का बाग, आमेर फोर्ट और पत्रिका गेट जैसी खूबसूरत जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं।
2 min read
Jul 04, 2026
Jaipur Weekend Trip, Jaipur Tourist Places
Tourist Places Near Jaipur (representative image) image credit chatgpt

Places To Visit Near Jaipur: बारिश की वजह से जयपुर का मौसम सुहाना हो गया है। ऐसे में अगर आप परिवार, पार्टनर या दोस्तों के साथ शहर से ज्यादा दूर नहीं, बल्कि आसपास ही किसी शानदार और खूबसूरत जगह पर वीकेंड बिताने का सोच रहे हैं, तो हमारी आज की स्टोरी आपके लिए है।

आज की स्टोरी में हम 3 ऐसी खूबसूरत जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां हरियाली और ठंडी हवा के बीच अगर बारिश हो जाए तो नजारा देखकर दिल खुश हो जाएगा। इन तिनों जगहों की अच्छी बात यह है कि ये तीनों जगहें जयपुर से 100 किलोमीटर के अंदर हैं। आइए जानते हैं इन शानदार मानसून स्पॉट्स के बारे में।

सिसोदिया रानी का बाग

जयपुर-आगरा रोड पर स्थित सिसोदिया रानी का बाग बरसात के दिनों में काफी खूबसूरत दिखता है। ऐसे में अगर आप भीड़-भाड़ से दूर पार्टनर के साथ सुकून के कुछ पल बिताना चाहते हैं, तो यह जगह आपके लिए एक अच्छा विकल्प है। पार्टनर के अलावा यहां परिवार और दोस्तों के साथ भी आराम से समय बिताया जा सकता है। साथ ही फोटोग्राफी और वीडियो बनाने के शौकीन लोगों के लिए भी यह जगह अच्छी है। बारिश के बाद यहां की हरियाली और रंग-बिरंगे फूल पूरे बाग की खूबसूरती को और बढ़ा देते हैं।

आमेर फोर्ट

मानसून के आते ही आमेर फोर्ट की खूबसूरती और भी बढ़ जाती है। बारिश की वजह से आसपास की अरावली पहाड़ियां हरियाली से ढक जाती हैं, जिससे पूरे किले का नजारा और भी शानदार दिखाई देने लगता है। फोर्ट के अलावा ऊंचाई से दिखाई देने वाली मावठा झील की खूबसूरती भी लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचती है। ऐसे में अगर आपको इतिहास में रुचि है या आप प्रकृति के बीच समय बिताना पसंद करते हैं, तो इस मानसून सीजन आमेर फोर्ट जाने का प्लान बना सकते हैं।

पत्रिका गेट

जयपुर में स्थित पत्रिका गेट शहर घूमने आने वाले लोगों की पसंदीदा जगहों में से एक है। यह जगह फोटो क्लिक करने के लिए काफी मशहूर है। गेट की रंगीन कलाकारी और शानदार वास्तुकला इसे बेहद खूबसूरत बनाती है। साथ ही यहां मौजूद पार्क बारिश के मौसम में हरियाली से भर जाता है। ऐसे में आप यहां वॉक करने या परिवार और दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने का प्लान बना सकते हैं।

Published on:
04 Jul 2026 10:00 am