
Burnt Milk Pot Cleaning Tips: कई बार दूध उबालने के लिए रखकर भूल जाने पर, दूध जलकर बर्तन में काली परत छोड़ देता है। जिसे साफ करना काफी मुश्किल हो जाता है। ऐसे में अगर आपके साथ भी ऐसा हुआ है और आप जले हुए बर्तन को कबाड़ी वाले को देने की सोच रहे हैं, तो हमारी आज की स्टोरी आपके लिए है। हम जले हुए बर्तन को बिना ज्यादा मेहनत के साफ करने के 3 आसान और असरदार तरीके बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं इन आसान उपायों के बारे में।
अगर दूध गर्म करते समय पतीला जल गया है और आपको समझ में नहीं आ रहा कि इसे कैसे साफ करें, तो सबसे पहले उसमें जले हुए हिस्से तक पानी भर लें। अब इसमें 2 चम्मच इनो, 1-2 चम्मच नमक और 2-3 चम्मच विनेगर डालें। यदि विनेगर न हो, तो उसकी जगह नींबू का रस और इनो की जगह मीठा सोडा (बेकिंग सोडा) भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
अब बर्तन को गैस पर मध्यम आंच पर 10-15 मिनट तक उबालें। इसके बाद पानी निकाल दें और किसी चम्मच या लकड़ी के स्पैचुला की मदद से जली हुई परत को हल्के हाथों से हटाएं। अंत में हार्ड स्क्रबर और डिशवॉश लिक्विड से बर्तन को अच्छी तरह साफ कर लें।
जले हुए बर्तन में पानी भरें और उसमें 1-2 चम्मच वॉशिंग पाउडर डालकर अच्छी तरह मिला लें। अब इसे गैस पर लगभग 5 मिनट तक उबालें। उबालने के बाद पानी को सावधानी से फेंक दें। इसके बाद किसी चम्मच या किसी नुकीली चीज की मदद से जली हुई परत को धीरे-धीरे हटाएं। आखिर में हार्ड स्क्रबर और डिशवॉश लिक्विड से रगड़कर बर्तन को अच्छी तरह साफ कर लें।
एक कप विनेगर लें और उसमें कद्दूकस किए हुए प्याज का रस मिला दें। इस मिश्रण को जले हुए बर्तन में पर्याप्त पानी के साथ डालें। अब बर्तन को तेज आंच पर 10-15 मिनट तक उबालें। इसके बाद पानी फेंक दें और डिशवॉश लिक्विड तथा हार्ड स्क्रबर की मदद से बर्तन को अच्छी तरह साफ करें। इससे जली हुई परत आसानी से निकल जाती है और बर्तन पहले की तरह साफ दिखाई देता है।