1 जुलाई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गाजियाबाद में Gas Cylinder Blast, LPG से पुणे में 3 की मौत भी, विशेषज्ञों से जानिए गैस लीकेज होने पर क्या करें

LPG Cylinder Blast News : एलपीजी सिलेंडर लीक होने और ब्लास्ट होने की घटनाएं आए दिन सामने आती हैं। आज हम आपको एलपीजी सेफ्टी टिप्स के बारे में बताने जा रहे हैं।
3 min read
Google source verification

भारत

image

Ravi Gupta

Jul 01, 2026

LPG Gas Cylinder Blast News, LPG Fire Safety, LPG Gas Cylinder Fire,

LPG Gas Cylinder | प्रतीकात्मक तस्वीर | Credit- Patrika and Gemini AI

LPG Gas Cylinder Blast Latest News: एलपीजी गैस सिलेंडर लीक (LPG Gas Leak) होने, आग लगने या फटने की खबरें आए दिन आती रहती हैं। मंगलवार को गाजियाबाद में एलपीजी सिलेंडर फटने से मकान की छत उड़ गई। करीब तीन सप्ताह पहले पुणे में भी 3 लोगों की मौत हो गई थी। ऐसे में आइए, एलपीजी गैस सिलेंडर की सुरक्षा को लेकर विशेषज्ञों से कुछ जरूरी बातें समझ लेते हैं।

वीडियो: LPG सिलेंडर में आग लगने पर ऐसे बुझाएं

आप इस वीडियो को देखकर समझ गए होंगे कि एलपीजी सिलेंडर में आग लगने पर उसे आसानी से बुझाया जा सकता है। बस आपको संयम और सुरक्षा के साथ कुछ बातों का ध्यान रखना होगा, जिन्हें हम नीचे समझेंगे-

गैस लीकेज होने पर क्या करें?

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय, भारत सरकार के मुताबिक, अगर गैस लीकेज की गंध आ रही है तो कुछ बातों का जरूर ध्यान रखें। इसके लिए मंत्रालय ने सुरक्षा को लेकर कुछ खास बातें साझा की हैं-

  • बिजली के स्विच को ऑन-ऑफ ना करें
  • लाइटर या माचिस ना जलाएं
  • खिड़की और दरवाजे पूरी तरह से खोल दें
  • सिलेंडर को सुरक्षित और खुले स्थान पर रख दें
  • अपनी गैस एजेंसी की हेल्पलाइन या फायर ब्रिगेड (112) को तत्काल सूचित करें

नोट- आप 1906 नंबर पर गैस लीकेज की सूचना दे सकते हैं। इस टोल-फ्री नंबर पर आपको पूरी मदद मिलेगी।

VIDEO: सिलेंडर में आग लगने पर क्या करें?

उपरोक्त वीडियो में डेमो के साथ फायर डिपार्टमेंट के अधिकारी बता रहे हैं कि कई बार सिलेंडर में आग लगने पर हम घबराकर भाग जाते हैं। इससे आग अधिक फैल जाती है और भारी नुकसान होने का खतरा रहता है। इसलिए, ऐसी आग को बुझाने का सबसे आसान तरीका ऑक्सीजन की आपूर्ति को रोकना है। इसे आप सिलेंडर को गीले सूती कंबल या बोरी से ढककर और रेगुलेटर बंद करके बुझा सकते हैं।

गैस सिलेंडर को कहां रखना सही है?

अगर आप भी खाली गैस सिलेंडर को जैसे-तैसे या जहां-तहां रख देते हैं, तो आपको पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की सलाह माननी चाहिए। खाली सिलेंडर को हमेशा हवादार और ठंडी जगह पर सुरक्षा कैप लगाकर रखना चाहिए।

साथ ही इस्तेमाल होने वाले गैस सिलेंडर को हमेशा सीधा खड़ा करके ही रखें। कई लोग गैस खत्म होने पर उसे लिटाकर या टेढ़ा करके जलाते हैं, जिससे ब्लास्ट होने का खतरा काफी बढ़ जाता है। भारत गैस की गाइडलाइंस के मुताबिक, सिलेंडर को सही स्थान पर सीधा रखें। काम खत्म होने के बाद रेगुलेटर को बंद करना ना भूलें और डिलीवरी के समय ही गैस लीकेज आदि चेक कर लें।

PNG अपनाइए, सुरक्षा बढ़ाइए

एचपीसीएल की जानकारी के अनुसार, PNG यानी पाइप्ड नेचुरल गैस एक ऐसा कनेक्शन है जो सीधे आपके घर तक पहुंचता है, वह भी बिना रुकावट और बिना इंतजार के। जब गैस सीधे पाइप से आती है, तो रसोई में खाना बनाना और भी सहज, सुरक्षित और भरोसेमंद हो जाता है। पीएनजी को एलपीजी के मुकाबले अधिक सुरक्षित माना जाता है। अगर आपके इलाके में कनेक्शन उपलब्ध है, तो पीएनजी सर्विस का इस्तेमाल करें।

इस तरह से आप सुरक्षा मानकों का ध्यान रखकर और सही समय पर सही फैसला लेकर किसी भी बड़ी दुर्घटना और जान-माल की क्षति को टाल सकते हैं। साथ ही इस स्टोरी को अपनों तक जरूर पहुंचाएं ताकि वे भी सुरक्षित रहें।

बड़ी खबरें

View All

लाइफस्टाइल

ट्रेंडिंग

स्वास्थ्य