लाइफस्टाइल

नाम ज्योतिष: ससुराल वालों के लिए बेहद लकी साबित होती हैं इन अक्षर के नाम वाली लड़कियां

आज इस लेख में हम बात करने वाले हैं कुछ ऐसे अक्षरों के बारे में जिनसें शुरू होने वाले नाम की लड़कियां भाग्यशाली मानी जाती हैं।
2 min read
• •
Updated: 17 May 2022, 10:13 AM IST
Name Astrology, astrology, horoscope, rashifal, lucky girls, lucky names, lucky boys names, lucky girls names,
नाम ज्योतिष: ससुराल वालों के लिए बेहद लकी साबित होती हैं इन अक्षर के नाम वाली लड़कियां

नाम ज्योतिष में नाम के पहले अक्षर के आधार पर भविष्यवाणी की जाती है। यानी किसी भी व्यक्ति के नाम के पहले अक्षर से उसके स्वभाव और जीवन के बारे में काफी कुछ जाना जा सकता है। आज इस लेख में हम बात करने वाले हैं कुछ ऐसे अक्षरों के बारे में जिनसें शुरू होने वाले नाम की लड़कियां भाग्यशाली मानी जाती हैं। खासकर ये अपने ससुराल पक्ष की किस्मत चमकाने वाली होती हैं। जानिए ये किन नाम की लड़कियां हैं।

S अक्षर के नाम वाली लड़कियां: जिन लड़कियों के नाम का पहला अक्षर S होता है वो किस्मत की धनी मानी जाती हैं। इनके जीवन में कभी किसी चीज की कमी नहीं होती। इन पर मां लक्ष्मी की विशेष कृपा मानी जाती है। ये संस्कारी होती हैं और अपने लोगों की खूब केयर करती हैं। ये अपने स्वभाव से किसी का भी दिल जीत लेती हैं। ये अपने पति के लिए भी भाग्यशाली मानी जाती हैं।

V अक्षर के नाम वाली लड़कियां: जिन लड़कियों का नाम इस अक्षर से शुरू होता है वो खुशमिजाज स्वभाव की मानी जाती है। ये किसी को भी तुरंत इंप्रेस कर देती हैं। इनकी किस्मत तेज होती है। जिसका लाभ इनके ससुराल के लोगों को भी मिलता है। कहते हैं जिस घर में ये शादी करके जाती हैं वहां धन-दौलत के अंबार लग जाते हैं। ये अपने पति पर जान छिड़कती हैं।

L अक्षर के नाम वाली लड़कियां: जिन लड़कियों का नाम इस अक्षर से शुरू होता है वो तुरंत ही किसी का भी दिल जीत लेती हैं। इनके शुभ कदम ससुराल में पड़ते ही वहां खुशहाली आ जाती है। इनके पास धन-दौलत की कभी कमी नहीं होती। इन पर माता लक्ष्मी की विशेष कृपा मानी जाती है। इनका जीवन तमाम सुख सुविधाओं से भरा रहता है।
यह भी पढ़ें: इन राशि वालों पर देवी-देवताओं की मानी जाती है विशेष कृपा, भाग्य का भरपूर मिलता है साथ

(डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई सूचनाएं सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। patrika.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह लें।)

Published on: