6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इन राशि वालों पर देवी-देवताओं की मानी जाती है विशेष कृपा, भाग्य का भरपूर मिलता है साथ

इन राशियों के लोगों को भाग्य का खूब साथ मिलता है। ये जिस काम को करने की ठान लेते हैं उसमें सफलता पाकर ही दम लेते हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Laveena Sharma

•

Updated: 17 May 2022, 9:58 AM IST

zodiac signs, astrology, lucky zodiac sign, mesh rashi, makar rashi, kark rashi, aries zodiac, Capricorn zodiac,

इन राशि वालों पर देवी-देवताओं की मानी जाती है विशेष कृपा, भाग्य का भरपूर मिलता है साथ

मेष से लेकर मीन तक कुल 12 राशियां होती है और हर राशि का कोई न कोई स्वामी ग्रह होता है। ज्योतिष अनुसार इन्हीं ग्रहों का प्रभाव संबंधित राशि के लोगों पर पड़ता है। आज यहां हम कुछ ऐसी राशियों के बारे में बात करने जा रहे हैं जिसमें जन्मे लोग किस्मत वाले होते हैं। इन पर देवी देवताओं की विशेष कृपा मानी जाती है। इन्हें भाग्य का हर काम में खूब साथ मिलता है। ये जिस काम को करने की ठान लेते हैं उसमें सफलता पाकर ही दम लेते हैं।

मेष राशि: इस राशि के लोग किस्मत के धनी माने जाते हैं। इन पर देवी देवताओं की विशेष कृपा मानी जाती है। ये धन-धान्य के मामले में भी काफी लकी साबित होते हैं। इन्हें हर काम में भाग्य का खूब साथ मिलता है। इनका जीवन सुख सुविधाओं से भरा रहता है। ये बुद्धिमान, मेहनती, साहसी और ईमानदार होते हैं।

कर्क राशि: इस राशि के लोग एक बार जिस काम को करने की ठान लेते हैं उसमें सफलता पाकर ही दम लेते हैं। समाज में इनकी अलग पहचान होती है। देवी देवताओं की इन पर विशेष कृपा होने के कारण ये हर काम में सफलता हासिल करते हैं। इनकी किस्मत बेहद तेज होती है। इन्हें कम उम्र में ही अच्छी खासी धन-दौलत हासिल हो जाती है।

मकर राशि: इस राशि के लोगों का व्यक्तित्व काफी आकर्षक होता है। ये अपनी धुन के पक्के होते हैं। एक बार जिस काम को करने की ठान लेते हैं उसमें सफलता पाकर ही दम लेते हैं। इनकी आर्थिक स्थिति अमूमन अच्छी होती है। इन पर भगवान की विशेष कृपा मानी जाती है। ये दूसरों की मदद के लिए हमेशा तैयार रहते हैं।
यह भी पढ़ें: जमीन-जायदाद के मामले में काफी लकी माने जाते हैं इन बर्थ डेट वाले लोग

(डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई सूचनाएं सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। patrika.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह लें।)