6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एमडी तस्कर चढ़े पुलिस के हत्थे, 110 ग्राम ड्रग्स के साथ तीन गिरफ्तार

पिपलौदा पुलिस की दो अलग-अलग कार्रवाई करके एमडी ड्रग के तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से 11.76 लाख रुपए कीमत की 110 ग्राम एमडी ड्रग जब्त कर दो बाइक भी बरामद की है।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रतलाम

•

image

Kamal Singh

•

Updated: 6 Nov 2026, 10:12 PM IST

ratlam news

आरोपियों को न्यायालय ले जाती पुलिस

रतलाम. मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पिपलौदा पुलिस ने दो अलग-अलग कार्रवाई करते हुए 110 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एसडीओपी संदीप मालवीय ने शुक्रवार को प्रेस कांफ्रेंस में मामले का खुलासा करते हुए बताया पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से मादक पदार्थों की तस्करी में उपयोग लाइ गई दो मोटरसाइकिल भी जब्त की हैं। जब्त मादक पदार्थ की कीमत 11 लाख 76 हजार रुपए बताई गई है।

टीआई के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई

मालवीय ने बताया कि ये दोनों ही कार्रवाई पिपलौदा थाना प्रभारी रणजीत सिंगार के नेतृत्व में गठित टीमों ने की। पहली कार्रवाई में गुरुवार- शुक्रवार की दरमियानी रात सुखेड़ा चौकी प्रभारी राजू मखोड़ को सूचना मिली कि महेश उर्फ सन्नी पिता रामस्वरूप सिंधानिया (26) निवासी लोधा मोहल्ला को मोटरसाइकिल से आते हुए पंचेवामगरे के पास घेराबंदी कर पकड़ा। तलाशी में 54 ग्राम एमडी ड्रग्स बरामद की।

दूसरी कार्रवाई में थाने के सहायक उपनिरीक्षक दीपक दीक्षित ने ग्राम आंबा के पास देवगढ़ फंटा पर दबिश देकर मनीष पिता ओमप्रकाश मईड़ा (27) निवासी एकलव्य कॉलोनी सैलाना और कुणाल पिता वीरसिंह खराड़ी (24) निवासी एकलव्य कॉलोनी को गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से 56 ग्राम एमडी ड्रग्स मिली। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/22 में प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू की है। पुलिस अब ड्रग्स के स्रोत और सप्लाई नेटवर्क की जानकारी जुटा रही है।

--

संयुक्त टीम ने फरार आरोपी को दबौचा

एनडीपीएस एक्ट के मामले में तीन साल से फरार 12 हजार के इनामी आरोपी को रतलाम स्टेशन रोड और बिलपांक थाने की पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए दबौच लिया है। 2023 में 18 ग्राम ब्राउन शुगर पकड़ाई थी। आरोपी तब से आरोपी दिलशाद उर्फ दिलशाह पिता सिराज उल हक शेख (36) निवासी जहांगीरपुरा सुरत गुजरात फरार चल रहा था।

विशेष अभियान चलाया

पुलिस मुख्यालय से मादक पदार्थ तस्करों के विरुद्ध चलाये जा रहे 15 दिवसीय राज्य स्तरीय एंटी नारकोटिक्स विशेष अभियान के तहत स्टेशन रोड थाना प्रभारी मुनेंद्र गौतम और बिलपांक थाना प्रभारी अय्यूब खान के नेतृत्व में गठित संयुक्त टीम ने आरोपी दिलशाद को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया जहां से उसे एक दिन के रिमांड पर भेजा है। इसके बाद पुलिस ने फिर से कोर्ट पेश किया तो जेल भेज दिया। अब बिलपांक पुलिस उसे रिमांड पर ले गई है।

--

शराब पीकर छत पर चढ़ा, ईंटों पर गिरने से युवक की मौत

सरवन थाने के गांव जामुडिय़ा में शराब के नशे में धुत होकर एक युवक छत पर चढ़ गया। छत पर बैलेंंसबिगड़ा और वह छत से नीचे जमीन पर आ गिरा। घर के पास पड़ी ईंटों पर गिरने से सिर में गंभीर चोंट आई और रतलाम लाने के दौरान रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।

बेड़दा चौकी के हेड कांस्टेबल गजेंद्रसिंह झाला ने बताया हादसा गुरुवार की शाम करीब सात बजे का है। जामुडिय़ा निवासी कालू पिता गौतमाखराड़ी (41) ने शाम को शराब पी। काफी शराब पीने के बाद वह छत पर चला गया। वहां से संतुलन बिगडऩे से नीचे आ गिरा। कालू की पत्नी और पड़ौसी उसे बेहोशी की हालत में बेड़दा अस्पताल ले गए। यहां से उसे रतलाम रैफर किया किंतु सरवन पहुंचने से पहले ही उसने दम तोड़ दिया। शुक्रवार को पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।

--

बेहोश मिले व्यक्ति को डायल 112 ने पहुंचाया अस्पताल

थाना सरवन क्षेत्र में अज्ञात कारणों से जहरीले पदार्थ सेवन से एक व्यक्ति रोड किनारे बेहोशी की हालत में मिला। डायल-112 जवानों को इसकी जानकारी लगी तो उन्होंने एफआरवी से अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

डायल 112 के अनुसार ग्राम कुंडा में एक व्यक्ति के जहरीले पदार्थ के सेवन और इसके बाद बिगड़ीतबियत की जानकारी मिली थी। किसी ने गुरुवार की शाम करीब सवा सात बजे डायल 112 के राज्यस्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम पर सहायता की सूचना दी। इस पर सरवन थाना क्षेत्र में डायल-112 स्टाफ आरक्षक गजपाल सिंह राठौड़ एवं पायलट जितेंद्र मईडा ने मौके पर पहुंचकर बताया कि जहरीले पदार्थ से पीडि़त व्यक्ति को सडक़ की साइड से उठाकर एफआरवी से तत्काल सरवन अस्पताल में भर्ती कराया।