लाइफस्टाइल

Puja Bartan Cleaning Hacks: तांबे-पीतल के पूजा के बर्तनों को चमकाने के लिए अपनाएं ये 3 असरदार तरीके

Puja Ke Brass Bartan Cleaning Tips: अगर आपके भी पूजा के तांबे-पीतल बर्तनों पर जल्दी काले निशान पड़ जाते हैं, तो आप यहां बताए गए तीन आसान तरीकों की मदद से उन्हें आसानी से साफ कर सकते हैं।
2 min read
Jul 02, 2026
Brass Utensils Cleaning Home Remedies, Puja Ke Bartan Saaf Kaise Kare
बर्तन साफ करने के लिए Cleaning Tip- image credit instagram/experimentbhaiya

How To Remove Black Stains From Puja Utensils: पूजा के बर्तन चाहे कितने भी साफ कर लें, समय के साथ उन पर काले दाग-धब्बे, कालापन और पानी के निशान पड़ने लगते हैं। खासकर मंदिर में जल भरकर रखने वाले लोटे या गंगासागर पर ये निशान जल्दी दिखाई देने लगते हैं। ऐसे में इन्हें बदलने या बाजार के महंगे क्लीनर से साफ करने के बजाय, आप घर में मौजूद कुछ सामान्य चीजों की मदद से इन्हें फिर से चमका सकते हैं। आइए जानते हैं पूजा के बर्तनों को साफ करने के 3 आसान तरीके।

हैक 1: सिट्रिक एसिड और बेसन से करें बर्तनों की सफाई

अगर आपके पूजा के बर्तनों पर जिद्दी दाग या कालापन जम गया है, तो आप नीचे दी गई चीजों का इस्तेमाल करके उन्हें साफ कर सकते हैं।

आवश्यक सामग्री

  • 1 चम्मच सिट्रिक एसिड
  • 1 चम्मच नमक
  • 2 चम्मच बेसन

साफ करने का तरीका

  • सिट्रिक एसिड, नमक और बेसन को मिक्सर में डालकर बारीक पीस लें, ताकि एक समान पाउडर तैयार हो जाए।
  • इस पाउडर को साफ करने वाले बर्तन पर हल्का-सा छिड़कें।
  • थोड़ा-सा पानी लगाकर स्पंज या कपड़े से धीरे-धीरे रगड़ें।
  • इसके बाद साफ पानी से बर्तन धो लें और सूखे कपड़े से पोंछ दें।

हैक 2: नमक, नींबू और विनेगर से करें सफाई

यह हैक बर्तनों पर लगे हल्के दाग और पानी के निशान हटाने में काफी मददगार साबित होता है।

आवश्यक सामग्री

  • आवश्यकतानुसार पानी
  • 1–2 चम्मच नमक
  • 2 चम्मच नींबू का रस
  • 2 चम्मच विनेगर

इस्तेमाल करने का तरीका

  • एक बड़े बर्तन में पर्याप्त पानी भर लें।
  • इसमें नमक, नींबू का रस और विनेगर डालकर अच्छी तरह मिला लें।
  • जिन बर्तनों को साफ करना है, उन्हें इस घोल में 20–30 मिनट तक भिगोकर रखें।
  • इसके बाद मुलायम कपड़े से बर्तनों को अच्छी तरह साफ करें।
  • अंत में साफ पानी से धोकर सूखे कपड़े से पोंछ लें।

हैक 3: पूजा के बर्तनों को चमकाने का आसान तरीका

अगर पूजा के बर्तनों पर काले निशान या कालापन ज्यादा जम गया है, तो आप यह तरीका अपना सकते हैं।

आवश्यक सामग्री

  • आवश्यकतानुसार पानी
  • 2 चम्मच नमक
  • 2 चम्मच नींबू का रस
  • 1 चम्मच डिशवॉश लिक्विड
  • 1 चम्मच बेकिंग सोडा
  • 1 चम्मच विनेगर

इस्तेमाल करने का तरीका

  • एक बड़े बर्तन में पर्याप्त पानी भर लें।
  • इसमें नमक, नींबू का रस, डिशवॉश लिक्विड, बेकिंग सोडा और विनेगर डालकर अच्छी तरह मिला लें।
  • पूजा के बर्तनों को इस घोल में 20–30 मिनट तक भिगो दें।
  • इसके बाद कपड़े या स्पंज से हल्के हाथों से साफ करें।
  • अंत में साफ पानी से धोकर सूखे और साफ कपड़े से अच्छी तरह पोंछ लें।

नोट: यदि आप पूजा के बर्तनों की सफाई के लिए डिशवॉश लिक्विड का उपयोग नहीं करना चाहते हैं, तो इसकी जगह पितांबरी का इस्तेमाल भी कर सकते हैं।

Published on:
02 Jul 2026 10:19 am