लाइफस्टाइल

Monsoon Fashion Tips: इस मानसून अपने फेवरेट कपड़ों और जूतों को खराब होने से बचाने के लिए, फॉलो करेें ये 8 हैक्स

Monsoon Fashion Tips: अगर आप बारिश के दिनों में अपने कपड़ों और फुटवियर को खराब होने से बचाने के टिप्स खोज रहे हैं, तो यहां बताए गए 8 टिप्स को फॉलो कर सकते हैं।
2 min read
Jul 09, 2026
What To Wear In Rainy Season, Monsoon Style Tips
Monsoon Fashion Tips (representative image) image credit chatgpt

Rainy Season Fashion Tips: बारिश के मौसम में बाहर जाते समय सबसे बड़ी परेशानी होती है कि क्या पहनें, ताकि स्टाइलिश दिखने के साथ-साथ कंफर्टेबल भी रहें और कपड़े या जूते भी खराब न हों। ऐसे में अगर आप भी ऐसे टिप्स खोज रहे हैं, तो यहां बताए गए टिप्स को फॉलो करके बारिश के मौसम में भी कंफर्टेबल रखने के साथ ही स्मार्ट दिख सकते हैं।

बहुत लंबे कपड़े पहनने से बचें

बारिश में जमीन को छूने वाली मैक्सी ड्रेस, लंबे स्कर्ट या बहुत लंबी पैंट पहनने से बचें। ऐसे कपड़े सड़क पर जमा पानी और कीचड़ से जल्दी गंदे हो जाते हैं। साथ ही भीगने के बाद भारी हो जाते हैं, जिससे चलने में परेशानी होती है।

भारी कॉटन के कपड़े पहनने से करें परहेज

कॉटन पहनने में आरामदायक लगता है, लेकिन बारिश के मौसम में भारी कॉटन का फैब्रिक पानी जल्दी सोख लेता है। इसके बाद कपड़े लंबे समय तक गीले रहते हैं और शरीर से चिपकने लगते हैं, जिससे असहज महसूस होता है। इसलिए हल्के फैब्रिक, जल्दी सूखने वाले मटेरियल या लिनेन ब्लेंड जैसे कपड़े चुनें, जो बारिश में ज्यादा आरामदायक रहते हैं।

वॉटरप्रूफ बैग का करें इस्तेमाल

अगर आपका बैग वॉटरप्रूफ नहीं है, तो बारिश का पानी आसानी से अंदर पहुंच सकता है। इससे लैपटॉप, मोबाइल और दूसरी जरूरी चीजें खराब होने का खतरा रहता है। वहीं, बहुत बड़े बैग को बारिश में संभालना भी मुश्किल हो जाता है। इसलिए कॉम्पैक्ट और वॉटर रेजिस्टेंट बैग का इस्तेमाल करें। अगर आपके पास वॉटरप्रूफ बैग नहीं है, तो उस पर रेन कवर भी लगा सकते हैं।

हल्के रंग के कपड़े पहनने से करें परहेज

सफेद, क्रीम या दूसरे हल्के रंग के कपड़ों पर बारिश के छींटे और मिट्टी के दाग तुरंत नजर आने लगते हैं। इसलिए बारिश के मौसम में नेवी ब्लू, ब्राउन, ऑलिव, चारकोल या दूसरे डार्क शेड्स के कपड़े पहनना बेहतर रहेगा।

विंडचीटर या सिंपल रेनकोट का करें चुनाव

बारिश में हमेशा सिर्फ छाता ही काफी नहीं होता। अगर आपको रोजाना बाहर जाना पड़ता है, तो छाते के साथ या उसकी जगह विंडचीटर या सिंपल रेनकोट का इस्तेमाल कर सकते हैं। यह हल्का होता है, जल्दी सूख जाता है।

सही फुटवेयर का करें चुनाव

बारिश में महंगे और डिजाइनर फुटवेयर पहनने से बचें। अगर जूते पहनना चाहते हैं, तो पहले उन पर वाटर रिपेलेंट स्प्रे लगा सकते हैं। इससे पानी और गंदगी कम चिपकती है और जूते ज्यादा समय तक अच्छे बने रहते हैं। बारिश में क्लॉग्स, वॉटर रेजिस्टेंट स्नीकर्स, लेदर फिनिश वाले जूते या बारिश के लिए बने फुटवेयर पहनना बेहतर रहता है।

लेदर एक्सेसरीज का इस्तेमाल न करें

बारिश और ज्यादा नमी में लेदर की बेल्ट, वॉच स्ट्रैप या दूसरी एक्सेसरीज जल्दी खराब हो सकती हैं। इनके बजाय सिलिकॉन, रबर या स्टेनलेस स्टील की एक्सेसरीज का इस्तेमाल करें।

एंटी फॉग चश्मे का इस्तेमाल कर सकते हैं

अगर आप चश्मा पहनते हैं, तो मानसून में एंटी फॉग लेंस वाला चश्मा इस्तेमाल करें। इससे बाहर निकलने पर चश्मे पर धुंध नहीं जमती, जिसके चलते देखने में परेशानी नहीं होती।

Updated on:
09 Jul 2026 12:09 pm
Published on:
09 Jul 2026 12:06 pm