
Raincoat खरीदने के लिए टिप्स (representative image)image credit chatgpt
Best Raincoat For Monsoon: बारिश का मौसम आते ही रेनकोट की जरूरत पड़ने लगती है, जिसके चलते मार्केट में छाते के साथ-साथ रेनकोट की डिमांड बढ़ गई है। इसलिए आज की इस स्टोरी में हम कुछ जुरुरी बातें बताने जा रहे हैं, जिन्हें ध्यान में रख के आप अपने लिए सही रेनकोट खरीद सकें। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से।
रेनकोट खरीदते समय सबसे पहले उसके मटेरियल पर ध्यान दें। सस्ते के चक्कर में लो क्वालिटी मटेरियल से बने रेनकोट न खरीदें। पीवीसी, पॉलिएस्टर या नायलॉन जैसे वॉटरप्रूफ फैब्रिक वाले रेनकोट सही होते हैं।
कई बार लोग रेनकोट का डिजाइन और कपड़ा देखकर खरीद लेते हैं, लेकिन सिलाई और सील्ड सीम्स की जांच करना छोड़ देते हैं। ऐसा न करें। इसके साथ ही रेनकोट की जिप और बटन की मजबूती भी देख के खरीदारी करें। खराब क्वालिटी की चेन जल्दी टूट सकती है, जिससे रेनकोट के अंदर पानी जा सकता है। इसलिए खरीदने से पहले जिप को एक-दो बार खोलकर और बंद करके जरूर देख लें। इसके अलावा मोबाइल, वॉलेट या चाबियों को रखने के लिए रेनकोट के पॉकेट्स वॉटरप्रूफ होंने के साथ ही फ्लैप भी दिया गया हो।
रेनकोट न ज्यादा टाइट होना चाहिए और न ही बहुत ढीला। सही साइज का रेनकोट पहनने में आरामदायक रहता है। अगर आप बैग लेकर चलते हैं, तो थोड़ा ढीला रेनकोट चुनें। इसके साथ ही ध्यान दें रेनकोट का हुड ऐसा चुनें, जो सिर और चेहरे को अच्छी तरह ढक सके। साथ ही, हुड में एडजस्ट करने वाली डोरी या स्ट्रैप भी हो। इससे हवा और तेज बारिश में आप भीगेंगे नहीं।
बारिश में कई बार रेनकोट लंबे समय तक पहनना पड़ता है। इसलिए ऐसा रेनकोट चुनें, जो हल्का हो और पहनने पर भारी महसूस न हो। इसके साथ ही रेनकोट पहनकर चलने-फिरने में आरामदायक हो और उसमें अच्छा वेंटिलेशन भी हो।
अगर आप रोज ऑफिस, कॉलेज या यात्रा करते हैं, तो फोल्डेबल रेनकोट खरीदें, जिससे आप इसे आसानी से बैग में रख सकें।
Updated on:
07 Jul 2026 12:27 pm
Published on:
07 Jul 2026 12:27 pm
