6 जुलाई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Aamir Khan Wedding Look: आमिर खान तीसरी शादी में ‘पायल’ पहने दिखे, धोती ने भी खींचा लोगों का ध्यान, VIDEO देखें

Aamir Khan Wedding: अभिनेता आमिर खान की तीसरी शादी में उनके वेडिंग आउटफिट से ज्यादा उनकी पायल ने लोगों का ध्यान खींचा। आइए जानते हैं, आखिर अभिनेता के लुक में ऐसा क्या खास था।
2 min read
Google source verification
Aamir Khan Silver Anklet, Aamir Khan Gauri Spratt Wedding

आमिर खान की पायल ने ध्यान खींचा | image credit instagram instantbollywood, irfanpathan_official and chatgpt

Aamir Khan Wedding Look: बॉलीवुड के 'मिस्टर परफेक्शनिस्ट' कहे जाने वाले आमिर खान (Aamir Khan) वैसे तो मीडिया और लाइमलाइट से दूर रहना पसंद करते हैं, लेकिन अपनी फिल्मों, अलग स्टाइल और पर्सनल लाइफ के चलते सुर्खियों में बने रहते हैं। ऐसा ही कुछ इस बार एक्टर की तीसरी शादी के दौरान भी देखने को मिला। एक्टर ने बीते 5 जुलाई को गौरी स्प्रैट के साथ मुंबई के बांद्रा स्थित अपने घर में बेहद सादगी से परिवार और करीबी लोगों की मौजूदगी में शादी की। हालांकि, इस शादी से ज्यादा लोगों का ध्यान उनके वेडिंग आउटफिट ने खींचा। आइए जानते हैं, आखिर इसमें ऐसा क्या खास था।

आमिर खान का वेडिंग लुक था बेहद खास

अपनी शादी में आमिर खान ने आइवरी रंग का धोती-कुर्ता पहना था, जिसके साथ उन्होंने एक स्टाइलिश ब्रोच, एक हाथ में कड़ा और चश्मा लगाया था। लेकिन लोगों का सबसे ज्यादा ध्यान उनके कपड़ों पर नहीं, बल्कि उनके पैरों में पहनी गई भारी सिल्वर पायल ने खींच लिया। दरअसल, एक्टर वायरल वीडियो में हाथ हिलाकर अभिवादन करते नजर आ रहे हैं। इस दौरान उनके एक पैर में पहनी गई चौड़े डिजाइन की सिल्वर पायल धोती के नीचे से साफ दिखाई दे रही है। यही पायल इस समय सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है।

सिंपल और सोबर था गौरी स्प्रैट का लुक

आमिर खान की तरह ही गौरी स्प्रैट भी लाइमलाइट से दूर रहना पसंद करती हैं। शादी के दौरान उन्होंने पेस्टल रंग का खूबसूरत लहंगा पहना था। इसके साथ उन्होंने फुल स्लीव्स ब्लाउज, एक कंधे पर दुपट्टा, फूलों से सजी चोटी, लेयर्ड नेकलेस, चोकर और मैचिंग ईयररिंग्स के साथ अपना ब्राइडल लुक पूरा किया। उनका लुक सिंपल होने के साथ-साथ काफी ज्यादा स्टाइलिश भी लग रहा था।

शादी में ये लोग भी थे मौजूद

शादी के दौरान आमिर और गौरी के साथ गौरी की पिछली शादी से उनका बेटा भी मौजूद था। वहीं, इस खास मौके पर आमिर खान के तीनों बच्चे भी मौजूद थे। जानकारी के लिए बता दें कि आमिर की पहली शादी रीना दत्ता से हुई थी, जिनसे उनके दो बच्चे जुनैद और आयरा खान हैं। इसके बाद उन्होंने साल 2005 में किरण राव से शादी की थी, जिनसे उनका बेटा आजाद है। हालांकि, साल 2021 में दोनों अलग हो गए थे