लाइफस्टाइल

धनु: भाग्य, पद व सफलता देने वाला होगा नया वर्ष

जनवरी में नई आशाओं के दीपक जगमगाएंगे। कार्य की सिद्धि होती हुई दिखाई देगी। रुके कार्यों की गति मिलने पर आत्मविश्वास बढ़ाएगी।

less than 1 minute read
Jan 09, 2020
धनु: भाग्य, पद व सफलता देने वाला होगा नया वर्ष

जनवरी में नई आशाओं के दीपक जगमगाएंगे। कार्य की सिद्धि होती हुई दिखाई देगी। रुके कार्यों की गति मिलने पर आत्मविश्वास बढ़ाएगी। फरवरी में व्यावसायिक बदलाव के संकेत दिख रहे हैं। इसके साथ ही आर्थिक मजबूती के लिए अन्यत्र प्रयास लाभकारी होंगे। इसको लेकर संशोधित दृष्टिकोण रखें। मार्च में भाग्य की मेहरबानी दिखाई देगी। बड़े लोगों से सम्पर्क बढ़ेगा। इसमें सफलता आगे बढ़ाएगी। आप जनप्रिय कहलाएंगे।
अप्रेल में पराविज्ञान के प्रति सोच बढ़ेगी। रहस्यों के प्रति रुझान होने से अल्पकाल के लिये कार्यकारी परिवर्तन करेंगे। मई में आवश्यक परिस्थितियों को प्राथमिकता देंगे। गम्भीरता के साथ उलझे मसलों को सुलझाने का प्रयास करेंगे। जून में स्वास्थ्य पर ध्यान देना इस समय आवश्यक होगा। मिली-जुली विचारधारा से समस्या का अनुभव होगा। प्रतीक्षा करनी होगी।
जुलाई में नयापन लाने की जिद में धोखा हो सकता है ध्यान रखें। अधिक सोचने का लाभ नही मिलने वाला है। प्रसन्न रहें। अगस्त में शासकीय सेवा में रहने वाले लोगों के लिए यह स्थान परिवर्तन का समय है। इच्छित स्थान पर जाने का प्रयास किया जा सकता है। सितम्बर में कार्य की व्यस्तता बढ़ेगी। धनकोष में भी वृद्धि के संकेत हैं। स्थापित होने का मन संतुष्टि अनुभव करेगा। प्रयास करें।
अक्टूबर में मित्रों को सहयोग देने का समय है। उनकी समस्याओं को प्राथमिकता पर लेें। आर्थिक मांग की सहायता उठेगी। नवम्बर में स्वयं की कमियों को खोजने का प्रयास करेंगे। अपडेशन अपने चरम पर करने का क्रम रहेगा। सीखने का दृष्टिकोण स्वीकारेंगे। दिसम्बर में सफलता से अभिभूत होकर ईश्वर को धन्यवाद प्रेषित करेंगे। भाग्य तथा कर्म का शुभफल इस समय दिखाई देगा।

Published on:
09 Jan 2020 05:06 pm
Also Read
View All