लाइफस्टाइल

वृषभ: मनोरंजन, निर्देशन एवं परम्परागत कला से नाम देने वाला रहेगा नया वर्ष

जनवरी में बारीकियों को समझने की कोशिश करेंगे। लीक से हटकर नयापन लाने का श्रेष्ठ अनुभव भी होगा। लक्ष्य निर्धारण में सहायता मिलेगी।

less than 1 minute read
Jan 08, 2020
वृषभ: मनोरंजन, निर्देशन एवं परम्परागत कला से नाम देने वाला रहेगा नया वर्ष

जनवरी में बारीकियों को समझने की कोशिश करेंगे। लीक से हटकर नयापन लाने का श्रेष्ठ अनुभव भी होगा। लक्ष्य निर्धारण में सहायता मिलेगी। फरवरी में जिनका विवाह नही हुआ है उनके लिए विवाह का समय है। जो विवाहित हैं उनके सम्बन्धों में मधुरता की नई लहर जाग्रत होगी। मार्च में परिवार तथा व्यवसाय में आगे बढऩे का ऊर्जा देने वाला दृष्टिकोण रहेगा। सभी से प्रसन्नता से मिलना चाहेंगे। व्यवहार में परिवर्तन देखेंगे।
अप्रेल में पुराने रिश्ते तथा निवेश का लाभ इस समय दिखाई देगा। प्रयास करें कि इन अवसरों पर व्यावहारिक सकारात्मकता बनी रहे। मई में प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। कार्यशैली में भी परिवर्तन सफलता देगा। संगठन तथा समूहों पर ध्यान देवें। समर्पण की आवश्यकता रहेगी। जून में शारीरिक अस्थिरता उद्देश्यों में अवरोध उत्पन्न करेगी। चिड़चिड़ापन स्वभाव में दिखाई देगा। धैर्य रखें।
जुलाई में परिवार के लिए नई कार्य योजना व्यावसायिक रूप ले सकती है। विधिवत शोध करते हुए आगे बढ़ा जा सकता है। अगस्त में योग्यता का लाभ मिलने लगेगा। समुचित कार्य प्रणाली सरलता से परिणाम देने लगेगी। विस्तार का चयन करें। सितम्बर में आध्यात्मिक शक्तियों का अनुभव तथा हठधर्मिता वाली प्रकृति आपस में टकरायेगी। आत्मा की आवाज सुनेंगे।
अक्टूबर में पड़ोसी धर्म का निर्वाह करते हुए श्रेय व शोहरत पाएंगे। सहयोग करते हुए आर्थिक ऋण भी प्रदान करेंगे। नवम्बर में किए गये परिश्रम का मनोवांछित लाभ दिखाई देगा। व्यक्ति विशेष का सहयोग मिलने से सहजता सुलभ होगी। दिसम्बर में राजकीय सफलताएं हौंसला बुलंद करेगी। वर्षों की प्रतीक्षा इच्छित पद तथा सम्मान दिलवाएगी।

Published on:
08 Jan 2020 03:12 pm
Also Read
View All