लाइफस्टाइल

Unhealthy Period Symptoms: पीरियड्स अनहेल्दी हों तो शरीर पहले ही देने लगता है ये 5 संकेत, समय रहते पहचानें

Unhealthy Period Symptoms: अगर पीरियड्स अनहेल्दी हों तो शरीर पहले ही कुछ संकेत देने लगता है। जानिए ऐसे 5 जरूरी लक्षणों के बारे में जिन्हें समय रहते पहचानना जरूरी है।

2 min read
May 14, 2025
Unhealthy Period Symptoms

Unhealthy Period Symptoms: हर लड़की और महिला के लिए पीरियड्स यानी मासिक धर्म (Period) एक जरूरी और सामान्य प्रक्रिया है। ये हर महीने तय समय पर आए, दर्द कम हो और ब्लीडिंग ठीक तरीके से हो तो माना जाता है कि सब कुछ ठीक चल रहा है। लेकिन अगर पीरियड्स बार-बार बिगड़ने लगें, समय पर नहीं आएं या बहुत ज्यादा दर्द दें तो ये चिंता की बात हो सकती है।

शरीर हमें पहले ही कुछ इशारे देने लगता है कि सब कुछ ठीक नहीं है। अगर आप इन संकेतों को समय रहते पहचान लें तो किसी बड़ी बीमारी या परेशानी से बच सकती हैं।

1. पीरियड्स टाइम पर नहीं आना

अगर हर महीने पीरियड्स (Period) का समय बदलता रहता है। कभी जल्दी, कभी बहुत देर से तो यह शरीर के अंदर किसी गड़बड़ी का इशारा हो सकता है। इसके पीछे हार्मोन का बिगड़ना, तनाव, थकावट या वजन का तेजी से बढ़ना-घटना हो सकता है।

2. बहुत ज्यादा ब्लीडिंग होना

अगर आपको बहुत ज्यादा खून आता है, बार-बार पैड बदलना पड़ता है या खून में गांठ जैसी चीजें दिखती हैं तो यह नॉर्मल नहीं है। ऐसे में आपको डॉक्टर से जरूर मिलना चाहिए। क्योंकि यह शरीर में कोई दिक्कत दिखा सकता है।

3. पीरियड्स में बहुत तेज दर्द होना

पीरियड्स (Periods) में थोड़ा-बहुत पेट दर्द आम बात है, लेकिन अगर हर बार बहुत तेज दर्द हो, दर्द से उठना-बैठना मुश्किल हो जाए और दवाई भी काम नहीं करे तो यह शरीर की किसी अंदरूनी दिक्कत का संकेत हो सकता है।

4. दो पीरियड्स के बीच भी खून आना

अगर दो पीरियड्स के बीच में भी थोड़ी ब्लीडिंग होती है या स्पॉटिंग होती है तो इसे हल्के में नहीं लें। यह हार्मोन गड़बड़ी या यूटरस (गर्भाशय) से जुड़ी कोई समस्या हो सकती है।

5. हर बार कमजोरी होना

अगर हर बार पीरियड्स से पहले या दौरान बहुत ज्यादा थकान, मूड खराब होना, गुस्सा आना या चिड़चिड़ापन महसूस हो तो ये भी एक संकेत हो सकता है कि आपके पीरियड्स हेल्दी नहीं हैं।

डिसक्लेमर: इस लेख में दी गई जानकारी केवल जागरूकता के लिए है और यह किसी चिकित्सा सलाह का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे किसी भी दवा या उपचार को अपनाने से पहले विशेषज्ञ या डॉक्टर से सलाह लें।

Also Read
View All

अगली खबर