
आम की फिरनी बनाने की विधि (representative image) image credit gemini
Summer Special Mango Dessert: आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग एक-दूसरे से मिलने के लिए वीकेंड का इंतजार करते हैं। ऐसे में अगर इस वीकेंड आपके घर मेहमान आने वाले हैं, या आप कुछ टेस्टी और अलग खाने की सोच रहे हैं, तो आप आम फिरनी बना सकते हैं। इन दिनों बाजार में आम बड़े आसानी से मिल रहे हैं, इसलिए आपको इसे बनाने में कोई परेशानी नहीं होगी। आइए, फूड ब्लॉगर भारती पाटनी से जानते हैं आम फिरनी बनाने की स्टेप-बाय-स्टेप रेसिपी।
स्टेप 1
चावल को 15-20 मिनट के लिए भिगो दें।
स्टेप 2
दोनों आमों में से पल्प यानी गूदा को निकाल के ग्राइंड कर लें।
स्टेप 3
भीगे हुए चावलों को मिक्सी में दरदरा पीस लें।
स्टेप 4
एक पैन में एक लीटर दूध गर्म करने के लिए रखें।
स्टेप 5
जब दूध में उबाल आ जाए, तो उसमें पिसे हुए चावल डालें और धीरे-धीरे चलाते रहें। इसे चार-पांच मिनट तक पकाएं।
स्टेप 6
जब चावल पक जाएं, तो उसमें चीनी डालकर अच्छे से पका लें।
स्टेप 7
अब इसमें आम का पल्प डालकर मिलाएं और गैस बंद कर दें।
स्टेप 8
इसे मिट्टी वाले बर्तन में निकालें। ऊपर से आम के टुकड़ों और पुदीने की पत्तियों से सजाकर सर्व करें।
गर्मी में आम फिरनी स्वाद के साथ-साथ शरीर के लिए भी कई तरह से फायदेमंद होती है। पके आम में विटामिन-ए, सी, ई, पोटेशियम और फाइबर से भरपूर होते हैं। जो पाचन क्रिया को मजबूत करते हैं, आंखों की रोशनी बढ़ाते हैं, रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करते हैं और शरीर को ऊर्जा प्रदान करते हैं। वहीं, दूध और चावल का मिश्रण शरीर को तुरंत ऊर्जा (instant energy) प्रदान कर गर्मी में होने वाली थकान और कमजोरी को दूर करने में मदद करता है।
डिस्क्लेमर: अगर आप किसी स्वास्थ्य समस्या से जूझ रहे हैं जिसके चलते डॉक्टर ने आपको आम, दूध, चावल या चीनी में से किसी भी चीज का सेवन करने से मना किया है, तो इसका सेवन न करें। इसे अपनी डाइट में शामिल करने से पहले डॉक्टर या डाइटिशियन से सलाह जरूर लें।
Updated on:
22 May 2026 07:49 am
Published on:
22 May 2026 07:43 am
बड़ी खबरें
View Allलाइफस्टाइल
ट्रेंडिंग
स्वास्थ्य
