लाइफस्टाइल

Triphala Powder Benefits: रोज सुबह खाली पेट त्रिफला चूर्ण खाने से मिल सकते हैं 5 जबरदस्त फायदे

Triphala Powder Benefits: त्रिफला चूर्ण एक ऐसा आयुर्वेदिक फॉर्मूला है जो हरड़, बहेड़ा और आंवला के गुणों से भरपूर होता है। अगर इसे रोज सुबह खाली पेट लिया जाए तो यह सेहत को कई फायदे दे सकता है। यहां जानिए त्रिफला चूर्ण से मिलने वाले 5 बेहतरीन फायदे जो आपके लिए लाभकारी हो सकता हैं।
2 min read
Jun 02, 2025
Triphala Powder Benefits
Triphala Powder Benefits खाली पेट त्रिफला खाने के फायदे प्रतीकात्मक तस्वीर (फोटो क्रेडिट- पत्रिका

Triphala Powder Benefits: अगर आप दिन की शुरुआत सेहतमंद तरीके से करना चाहते हैं तो आयुर्वेद में बताई गई कुछ खास चीजों को अपने रूटीन में शामिल करना आपके लिए बेहद फायदेमंद हो सकता है। त्रिफला चूर्ण तीन फलों हरड़, बहेड़ा और आंवला से मिलकर बना होता है। इसे आयुर्वेद में शरीर को ऊर्जावान और संतुलन रखने वाला माना गया है। रोजाना सुबह खाली पेट इसका सेवन करने से कई शारीरिक फायदे मिल सकते हैं। आइए जानते हैं इसके 5 जबरदस्त फायदे।

1. पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है

    त्रिफला चूर्ण का सबसे बड़ा फायदा है कि यह आपके पाचन तंत्र को मजबूत करता है। इसमें मौजूद आंवला पेट को ठंडक देता है, जबकि हरड़ और बहेड़ा पाचन क्रिया को बेहतर बनाते हैं। रोज सुबह खाली पेट गुनगुने पानी के साथ इसे लेने से गैस, कब्ज और अपच जैसी समस्याएं धीरे-धीरे कम हो जाती हैं।

    2. शरीर से टॉक्सिन्स बाहर निकालता है

      त्रिफला को प्राकृतिक डिटॉक्सिफायर माना जाता है। यह शरीर में जमा गंदगी और विषैले तत्वों को बाहर निकालने में मदद करता है। इसके सेवन से खून साफ होता है और त्वचा पर भी निखार आने लगता है। जिन लोगों को मुंहासे या स्किन एलर्जी की समस्या रहती है। उनके लिए यह फायदेमंद साबित हो सकता है।

      3. आंखों की रोशनी बढ़ाने में सहायक

        त्रिफला चूर्ण आंखों की सेहत के लिए भी बेहद असरदार है। इसमें मौजूद आंवला विटामिन C का अच्छा स्रोत है जो आंखों की रोशनी बनाए रखने में मदद करता है। इसके नियमित सेवन से आंखों में जलन, सूखापन या धुंधला दिखने जैसी समस्याएं कम हो सकती हैं।

        4. वजन घटाने में कर सकता है मदद

          अगर आप वजन कम करने की कोशिश कर रहे हैं तो त्रिफला चूर्ण आपके लिए कारगर साबित हो सकता है। यह मेटाबॉलिज्म को तेज करता है और पाचन क्रिया को बेहतर बनाता है। जिससे शरीर में फैट जमा नहीं होता। साथ ही यह भूख को भी नियंत्रित करता है, जिससे ओवरईटिंग से बचा जा सकता है।

          5. इम्यून सिस्टम को करता है मजबूत

            रोज सुबह त्रिफला चूर्ण का सेवन करने से आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता भी मजबूत होती है। यह शरीर को बीमारियों से लड़ने की ताकत देता है और वायरल संक्रमण से भी बचाव करता है। बदलते मौसम में सर्दी-जुकाम या थकान महसूस होती है तो यह नुस्खा काफी मददगार हो सकता है।

            डिसक्लेमर: इस लेख में दी गई जानकारी केवल जागरूकता के लिए है और यह किसी चिकित्सा सलाह का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे किसी भी दवा या उपचार को अपनाने से पहले विशेषज्ञ या डॉक्टर से सलाह लें।

            Updated on:
            02 Jun 2025 03:33 pm
            Published on:
            02 Jun 2025 03:33 pm