
World Cancer Day 2026: कैंसर… यह सिर्फ एक बीमारी का नाम नहीं, बल्कि एक ऐसा डर है जो अच्छे-भले परिवार की नींव हिला देता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस जानलेवा दुश्मन का सबसे बड़ा डर आपकी हेल्दी लाइफस्टाइल है? विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के चौंकाने वाले आंकड़े बताते हैं कि हर साल होने वाले कैंसर के कुल मामलों में से करीब आधे मामलों को हम अपनी आदतों में सुधार करके टाल सकते हैं। इस साल विश्व कैंसर दिवस 2026 की थीम 'United by Unique' हमें व्यक्तिगत सावधानी बरतने की सलाह देती है। हार्वर्ड हेल्थ (Harvard Health) की रिपोर्ट से जानते हैं वे 5 हैल्दी लाइफस्टाइल हैबिट्स जो आपको और आपके परिवार को इस जानलेवा बीमारी से सुरक्षित रख सकती है।
विश्व कैंसर दिवस 2025-2027 के लिए 'United by Unique' थीम चुनी गई है। इसका सीधा मतलब है कि हर व्यक्ति की शारीरिक बनावट और जरूरतें अलग होती हैं, इसलिए कैंसर का इलाज और देखभाल भी व्यक्तिगत (Personalized) होनी चाहिए। यह थीम हमें याद दिलाती है कि हम सब अलग हैं, लेकिन कैंसर के खिलाफ लड़ाई में एक हैं।
विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) का मानना है कि लगभग 30 से 50% कैंसर के मामलों को केवल अपनी आदतों में सुधार करके रोका जा सकता है।
कैंसर का सबसे बड़ा कारण तंबाकू है। चाहे वह सिगरेट हो, गुटखा हो या बीड़ी, यह फेफड़ों, मुंह और गले के कैंसर का मुख्य कारक है। इतना ही नहीं, दूसरों द्वारा छोड़े गए धुएं (Second-hand smoke) से भी खुद को बचाएं।
आपका खान-पान कैंसर के खिलाफ आपकी पहली ढाल है। अधिक से अधिक फ्रूट्स, ताजी सब्जियां, साबुत अनाज और दालें। प्रोसेस्ड मीट, बहुत अधिक लाल मांस (Red Meat), और चीनी से भरे कोल्ड ड्रिंक्स ना लें। सही पोषण न केवल वजन घटाता है, बल्कि कोशिकाओं (cells) को डैमेज होने से भी बचाता है।
कैंसर से डरने के बजाए उसे जल्दी पकड़ना समझदारी है। शुरुआती स्टेज में पता चलने पर कैंसर का इलाज पूरी तरह संभव है। 40 की उम्र के बाद नियमित बॉडी चेकअप, मैमोग्राफी या पैप स्मीयर टेस्ट जैसे टेस्ट करवाते रहना चाहिए।
संक्रमण भी कैंसर की वजह बन सकते हैं। जैसे-
HPV वैक्सीन- यह महिलाओं में सर्वाइकल कैंसर के खतरे को कम कर सकती है।
हेपेटाइटिस B वैक्सीन- यह लिवर कैंसर के जोखिम को घटाने में मददगार है। अपने डॉक्टर से सलाह लेकर सही समय पर टीके जरूर लगवाएं।
मोटापा शरीर में सूजन पैदा करता है, जो कैंसर कोशिकाओं (cells) को पनपने में मदद कर सकता है। रोजाना कम से कम 30 मिनट की वॉक, योग या एक्सरसाइज करें। एक हेल्दी BMI (Body Mass Index) बनाए रखना कैंसर से बचने का सबसे प्रभावी तरीका हो सकता है।
Published on:
03 Feb 2026 07:00 pm

बड़ी खबरें
View Allलाइफस्टाइल
ट्रेंडिंग
स्वास्थ्य
