Improve Wi-Fi Speed: वाई-फाई लगवाने के बाद भी कुछ जगहों पर सही से सिग्नल नहीं आते हैं। ऐसे में अगर आप भी इस परेशानी से जूझ रहे हैं, तो हमारी आज की यह स्टोरी आपके काम आ सकती है। आज के इस लेख में हम एक ऐसा हैक बताने जा रहे हैं जिसे फॉलो करके आप बिना ज्यादा पैसे खर्च किए सिग्नल को ठीक कर सकते हैं। आइए, जानते हैं इसके बारे में विस्तार से।
Wi-Fi Signal Kaise Badhaye: आज के समय में बच्चों की पढ़ाई हो या वर्क फ्रॉम होम, किसी न किसी वजह से मोबाइल का अनलिमिटेड डेटा होने के बाद भी लोग वाई-फाई लगवाते हैं। लेकिन कभी-कभी कुछ जगहों पर वाई-फाई लगवाने के बाद भी ऐसा होता है कि काम करते समय या कोई फिल्म देखते समय सिग्नल गायब हो जाते हैं और स्क्रीन पर बफरिंग होने लगती है। ऐसी स्थिति में ज्यादातर लोगों को लगता है कि उनके वाई-फाई का कनेक्शन खराब है या उन्हें ज्यादा महंगे पैक की जरूरत है। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि खराबी वाई-फाई में नहीं, बल्कि उसे लगाने के तरीके में हो सकती है, जिसे आप आसानी से किचन में रखी एल्युमिनियम फॉयल की मदद से ठीक कर सकते हैं। आइए, इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।
राउटर के एंटीना वाई-फाई सिग्नल को चारों ओर, यानी 360 डिग्री में फैलाते हैं। इस कारण काफी सिग्नल घर के खाली कमरों या बाहर की ओर जाकर बेकार हो जाते हैं। ऐसे में आप एल्युमिनियम फॉयल का उपयोग करके इन सिग्नलों को बर्बाद होने से बचा सकते हैं। राउटर के पीछे धातु की कोई वस्तु लगाने से वह एक शीशे की तरह काम करती है, जो पीछे जाने वाले सिग्नलों को वापस कमरे के अंदर मोड़ देती है, जहां आपको इंटरनेट की आवश्यकता होती है। इस तरह, बिना किसी अतिरिक्त डिवाइस के उपयोग के, वाई-फाई सिग्नल को बेहतर बनाया जा सकता है।
वाई-फाई सिग्नल को बेहतर बनाने के लिए, सबसे पहले एक मोटा कार्डबोर्ड लें और उसे अंग्रेजी के C अक्षर के आकार में काट लें। अब इस कार्डबोर्ड पर पूरी तरह से एल्युमिनियम फॉयल चिपका दें। इसे तैयार करने के बाद, राउटर के एंटीना के पीछे रख दें। सुनिश्चित करें कि कार्डबोर्ड का खुला हिस्सा उस दिशा की ओर हो जहां आप सिग्नल की मजबूती चाहते हैं, या जहां वाई-फाई नहीं पहुंच पा रहा है।
रिफ्लेक्टर लगाने के बाद यह ध्यान रखें कि इससे इंटरनेट तुरंत सुपरफास्ट नहीं होगा। अच्छे रिजल्ट के लिए आपको कार्डबोर्ड के एंगल को थोड़ा घुमाना पड़ सकता है या इसकी ऊंचाई को ऊपर-नीचे करके सेट करना होगा, ताकि बीच में कोई बड़ा फर्नीचर या दीवार बाधा न बने। एक बार जब आप इसकी सही पोजीशन सेट कर लेते हैं, तो यह मुफ्त का जुगाड़ आपके वाई-फाई परफॉरमेंस को काफी हद तक बेहतर बना सकता है।