लखनऊ

वैष्णो देवी लैंडस्लाइड: कौन-कौन नहीं लौट पाया घर? वैष्णो देवी हादसे में यूपी के मृतकों की लिस्ट आई सामने

Vaishno Devi: जम्मू-कश्मीर में वैष्णो देवी मंदिर के मार्ग पर भूस्खलन में 34 तीर्थयात्रियों की मौत हो गई है। इनमें से 11 लोग उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं।
less than 1 minute read
• •
Aug 28, 2025
Agra news,JAMMU KASHMIR,vaishno devi,up news,आगरा समाचार, जम्मू कश्मीर, वैष्णो देवी, यूपी समाचार

Vaishno Devi: उत्तर भारत में मूसलाधार बारिश ने तबाही मचा दी है। वैष्णो देवी मार्ग पर मंगलवार को हुए भूस्खलन में मरने वाले 34 लोग शामिल हैं। इस हादसे में 20 से ज़्यादा लोग घायल भी हुए हैं। मृतकों में आगरा के तीन, बागपत और मेरठ के एक, मुजफ्फरनगर के 6 लोग शामिल हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस दुखद घटना पर संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपए का मुआवजा देने का ऐलान किया है।

मृतकों में से 24 की पहचान हुई

भूस्खलन मंगलवार को कटरा से मंदिर तक के 12 किलोमीटर के मार्ग पर हुआ। घटना के तुरंत बाद वैष्णो देवी मंदिर की यात्रा रोक दी गई। अधिकारियों ने बताया कि मृतकों में से 24 की पहचान हो चुकी है। इसमें उत्तर प्रदेश के 11 लोग शामिल हैं। आगरा के तीन लोग भावना, सुनीता और सेजल इस हादसे का शिकार हुए है। वे परिवार के साथ बच्चों का मुंडन कराने के लिए गए थे। वहीं, मुजफ्फरनगर के कार्तिक, अनंत और दीपेश ने भी अपनी जान गंवाई।

इनकी जान गई

  • भावना -आगरा
  • सुनीता - आगरा
  • सेजल- आगरा
  • चांदनी-बागपत
  • कार्तिक-मुजफ्फरनगर
  • अनंत- मुजफ्फरनगर
  • दीपेश कुमार-मुजफ्फरनगर
  • नीरा -मेरठ
  • ममता देवी- मुजफ्फरनगर
  • राम विरि- मुजफ्फरनगर
  • अंजली -मुजफ्फरनगर

जम्मू और कटरा आने-जाने वाली 58 ट्रेनें रद्द

बता दें कि उत्तर भारत में लगातार बारिश से आम जनजीवन प्रभावित हुआ है। रेलवे ने जम्मू और कटरा आने-जाने वाली 58 ट्रेनों को रद्द कर दिया है। 64 ट्रेनों को बीच में ही रोक दिया गया है। चक्की नदी के पास अचानक आई बाढ़ और मिट्टी के कटाव के कारण रेल यातायात फिर से रोक दिया गया है।

Updated on:
28 Aug 2025 08:47 am
Published on:
28 Aug 2025 08:47 am