लखनऊ

आराम से घूमे आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे, टोल में मिलेगी 25 फीसद की छूट

आराम से घूमे आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे, टोल में मिलेगी 25 फीसद की छूट

2 min read
Jun 16, 2018
आराम से घूमे आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे, टोल में मिलेगी 25 फीसद की छूट

लखनऊ. गर्मी की छुट्टियों के खत्म होने से पहले अगर आप कहीं बाहर जाने का मूड बना रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है । उत्तर प्रदेश इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट अथॉरिटी (यूपीडा) आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर यात्रा करने वाले लोगों को एक जून से टोल में 25 फीसद की छूट दे रहा है। यह छूट इसलिए दी जा रही है कि अधिक से अधिक लोग इस एक्सप्रेस-वे पर यात्रा कर सकें ।

नहीं लगेगा कोई चार्ज

बता दें कि यूपीडा ने टोल में छूट की स्कीम पहले 31 मार्च तक लागू की थी । अप्रैल व मई में बंद करने के बाद यात्रियों की सुविधा के लिए इसे एक जून से फिर लागू कर दिया गया है । एक्सप्रेस-वे के इटावा जनपद में पडऩे वाले चौपुला कट प्वाइंट के टोल प्लाजा मैनेजर रजनीकांत द्विवेदी के मुताबिक सरकार की मंशा है कि एक्सप्रेस-वे पर ज्यादा से ज्यादा लोग यात्रा करें । उन्होंने बताया कि कोई भी व्यक्ति यदि आगरा से लखनऊ जा रहा है और उसने पूरे रास्ते का टोल देकर पर्ची कटा रखी है । किंतु वह किसी कट पर उतरना चाहता है तो उतरने पर कोई चार्ज नहीं लगेगा । लेकिन वह जब वह वापस एक्सप्रेस-वे पर यात्रा करने के लिए चढ़ेगा तो टैरिफ के रूप में उसे करीब 20 रुपये देने होंगे।

मिलेगी ये सुविधाएं

वहीं सैफई क्षेत्र के टिमरुआ गांव के पास आगरा से लखनऊ जाने वाली साइड पर यात्रियों की सुविधा के लिए होटल, रेस्टोरेंट व पेट्रोल पंप की स्थापना कर दी गई है । यहां पर आरओ का ठंडा पानी व शौचालय की सुविधा भी रहेगी। एक्सप्रेस-वे पर यात्रा के दौरान होटल के कमरे भी तैयार हैं । कोई भी यात्री यहां पर रात में भी रुक भी सकता है । आपातकालीन स्थिति में पुलिस एंबुलेंस की सहायता के लिए टोल फ्री नंबर भी चालू कर दिए गए हैं। टोल फ्री नंबर 18001233127, 18001233128 हैं।

Published on:
16 Jun 2018 01:54 pm
Also Read
View All