लखनऊ

यूपी के इन सिपाहियों को हटाया गया पद से, एप्पल मैनेजर विवेक के हत्यारों की यूं कर रहे थे मदद

शुक्रवार को गुडंबा और नाका पुलिस स्टेशन पर कई सिपाहियों ने किया ऐसा कि हटा दिए गए पद से.
2 min read
• •
Updated: 5 Oct 2018, 6:25 PM IST
OP singh
OP singh

लखनऊ. विवेक तिवारी हत्याकांड में दोषी दोनों सिपाहियों के समर्थन में आज प्रदेश के कई जिलों में यूपी पुलिस के कई सिपाहियों ने काला दिवस मनाया, जिसे देखकर पुलिस के आलाधिकारी सख्त दिखे और राजधानी के ही तीन सिपाहियों को तत्काल निलंबित कर उन्हें पद से हटा दिया है। शुक्रवार को गुडंबा और नाका पुलिस स्टेशन पर कई सिपाही हाथों में काली पट्टी बांधे नजर आए, जिनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। आपको बता दं कि कुछ संगठनों ने प्रशांत और संदीप के समर्थन में शुक्रवार 5 अक्टूबर को काला दिवस मनाने की सोशल मीडिया पर घोषण की थी, जिसका असर राजधानी में देखने को मिला।

DIG LO ने की बड़ी कार्रवाई-

डीआईजी एलओ प्रवीण कुमार ने कार्रवाई करते हुए लखनऊ के नाका, गुडंबा व अलीगंज के थाना क्षेत्र के सिपाहियों के खिलाफ बड़ा एक्शन लिया है। इसमें प्रवीण कुमार ने नाका थाना से परशुराम सिंह, गुडम्बा से धर्मेश शाही, अलीगंज से राजेश शुक्ल पर कार्रवाई की है और उन्हें उनके पद से निलंबित कर दिया गया है। यह तीनों सिपाही काली पट्टी बांधे हए तस्वीरों में नजर आ रहे थे। इसी के साथ ही उन्होंने कहा कि एटा के बर्खास्त सिपाही सर्वेश चौधरी के खिलाफ की कार्रवाई की जा रही है। आपको बता दें कि गुरुवार को सिपाही सर्वेश चौधरी को भी उनके पद से निलंबित कर दिया था।सर्वेश चौधरी पर दोषी सिपाहियों के समर्थन में भड़काऊ पोस्ट डालने का आरोप था।

डीजीपी पहले ही कह चुके पुलिसकर्मियों के खिलाफ होगी कार्रवाई-

गुरुवार को ही डीजीपी ओपी सिंह ने काला दिवस मनाए जाने के ऐलान पर अधिकारियों को अलर्ट रहने का निर्देश भी दिया था। इसी के साथ ही ऐसा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए थे, लेकिन ऐसा हुआ नहीं। उनके द्वारा दी गई चेतावनी को नजरअंदाज किया गया और शहर में अलग-अलग जगह कई सिपाही (महिला भी) काला फीता बांध काम करते दिखे।

कल्पना ने अधिकारियों से की अपील-

कल्पना तिवारी पुलिस के सिपाहियों के ऐसे रवैये से हैरान है और उनका कहना है कि पुलिस को तो मेरे पक्ष में काम करना चाहिए था, लेकिन यहां तो उलटा हो रहा है। उन्होंने अधिकारियों से अपील की है कि काली पट्टी बांधने वाले सभी पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो।

police protest IMAGE CREDIT: Net
Updated on:
5 Oct 2018, 6:25 PM IST
Published on:
Also Read
View All