उत्तर प्रदेश में जल्द ही निकायों में 3000 पदों पर भर्तियां होंगी।
लखनऊ. उत्तर प्रदेश में जल्द ही निकायों में 3000 पदों पर भर्तियां होंगी। प्रदेश के आरक्षित वर्ग के युवाओं के लिए यह सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका है। राज्य सरकार नगर निगम, पालिका परिषद और नगर पंचायतों में आरक्षित वर्ग के खाली पड़े पदों पर जल्द भर्ती प्रक्रिया शुरू करेगी। जानकारी के मुताबिक जिन पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाएगी उसकी संख्या 3 हजार का अनुमान लगाया जा रहा है। निकायों से अकेंद्रीयत सेवा (स्थानिय स्तर पर भरे जाने वाले पद) के खाली पदों का विवरण मांगा गया है। इसकी जानकारी मिलने के बाद इन पदों को भरने के लिए शासन स्तर पर फैसला किया जाएगा।
बुलाई जाएगी बैठक
खाली पड़े पदों को भरने के लिए अफसरों की बैठक बुलाई गई है। निदेशालय ने पूर्व में ही इसकी सूचना मांगी थी लेकिन प्रदेश के 653 निकायों में 387 निकायों में रिक्त पदों की जानकारी नहीं दी है। स्थानीय निकाय निदेशालय ने इसलिए रिक्त पदों के ब्योरे के साथ अफसरों को भी बुलाया है। जिसके बाद बैठक बुलाई जाएगी।
आरक्षित वर्ग के लिये सुनहरा मौका
राज्य सरकार आरक्षित वर्ग खासकर अनुसूचित जाति व जनजाति के युवाओं को सरकारी नौकरियों का भरपूर मौका देना चाहती है। इसलिए प्रदेश के नगर निगम पालिका परिषद और नगर पंचायतों में आरक्षित वर्ग के खाली पदों का विवरण तैयार किया जा रहा है। इसके पहले सरकार में आरक्षित वर्ग के पदों पर भर्ती का अभियान चलाया गया था। स्थानीय निकाय निदेशालय नगर आयुक्त व अधिशासी अधिकारियों को पत्र भेजकर निकायों में खाली पदों का भी मांगा था।
ये है पूरी विवरण
प्रदेश में कुल निकाय - 653
SC का आरक्षण - 21%
ST का आरक्षण - 2%
ब्योरा ना देने वाले निकाय - 387