कैंसर से दूर रहना है तो खाइये हरी मिर्च, जानिये इसके 7 फायदे

हरी मिर्च कई तरीकों से आपके लिए फायदेमंद हैं।

2 min read
Jul 25, 2016
hari mirch
hari mirch
लखनऊ।
कही लोगों को लगता है कि ज्यादा कड़वा सेहत के लिए हानिकारक है। ये सही भी है। लाल मिर्च ज्यादा खाने से शरीर में तमाम समस्याएं हो जाती हैं लेकिन हरी मिर्च कई तरीकों से आपके लिए फायदेमंद हैं। इस बारे में आयुर्वेद विशेषज्ञ डॉ. अरुण निरंजन बता रहे हैं :




अगर आप आर्थराइटिस के मरीज हैं तो हरी मिर्च आपके लिए औषधि की तरह है। रोजाना हरी मिर्च खाने में शामिल करने से शरीर के अंगों में होने वाले दर्द को कम किया जा सकता है।






वेट लॉस करने के इच्छुक लोगों के लिए हरी मिर्च फायदेमंद है। क्योंकि इसमें कैलोरी बिलकुल नहीं होती। इसलिए इसको खाने से वजन घटता है।




हरी मिर्च में एंटीऑक्सीडेंट प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। जिससे ये कैंसर से बचाने में भी सक्षम होता है।




हाई ब्लड प्रेशर की समस्या वाले लोगों को एक निश्चित मात्रा में हरी मिर्च का सेवन करना चाहिए।




हरी मिर्च में फाइबर्स प्रचुर मात्रा में होता है। इस वजह से ये पाचन तंत्र को मजबूत करने में भी सहायक होता है।





एक रिसर्च में ये बात सामने आयी है कि हरी मिर्च से दिल की बीमारियों को ठीक किया जा सकता है। इससे खून के थक्कों की परेशानी भी ठीक हो सकती है।





हरी मिर्च में विटामिन सी और विटामिन-ई अच्छी मात्रा में पाया जाता है। हरी मिर्च खाने से आपकी त्वचा स्वस्थ रहेगी और उसमें कसावट बनी रहेगी। इससे शरीर फिर से यौवन की तरह लौटने लगता है।





Published on:
25 Jul 2016 12:58 pm