लखनऊ

लखनऊ में दिल दहला देने वाली घटना, युवक ने गर्भवती पत्नी और मां पर किया बांके से हमला…तड़प तड़प कर पत्नी की हुई मौत, मां गंभीर

गुडंबा के दसौली गांव में बुधवार शाम दिल दहला देने वाली घटना घटी। सिरफिरे अंकुर ने आपसी विवाद के चलते सात माह की गर्भवती पत्नी नीलम (22) पर बांके से हमला कर दिया। हमले में उनका बायां हाथ कोहनी से अलग हो गया। अंकुर की मां फूलमती बहू को बचाने दौड़ी तो आरोपी ने मां पर भी हमला कर दिया।
2 min read
Sep 18, 2025
Up news, Lucknow
फोटो सोर्स : पत्रिका, लखनऊ में युवक ने पत्नी और मां पर बांके से किया हमला

लखनऊ में बुधवार की शाम दिल दहला देने वाली घटना हुई है, यहां एक युवक ने गुस्से में अपनी ही पत्नी और मां को बांके से मार कर घायल कर दिया। हमले में घायल पत्नी की मौत हो गई वहीं मां जिंदगी की जंग लड़ रही थी। परिजनों के मुताबिक युवक की पत्नी को लगभग आठ माह का गर्भ था। हमले के दौरान मची चीख पुकार से मुहल्ले के लोग दौड़ कर पहुंचे और किसी तरह युवक को पकड़कर खंभे में बांध दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को हिरासत में ले गई।

घर में हुआ विवाद, युवक ने पत्नी और मां पर किया प्राणघातक हमला, पत्नी की हुई मौत

पूछताछ में आरोपी की पहचान गुडंबा के दसौली गांव के रहने वाले अंकुर के रूप में हुई। अंकुर का बुधवार शाम करीब 5 बजे अपनी पत्नी नीलम और मां फूल कुमारी से किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। इसके बाद उसने मां और पत्नी पर बांके से हमला कर दिया। दोनों खून से लथपथ होकर गिर गईं। शोर सुनकर आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। वहां मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद दोनों को इलाज के लिए प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया। जहां से डॉक्टर ने ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। वहां इलाज के दौरान पत्नी की मौत हो गई।

चीख पुकार सुन पहुंचे मुहल्ले वासी, जमीन पर तड़प तड़प कर मर गई पत्नी

जानकारी के मुताबिक अंकुर मूलरूप से फतेहपुर जिले का है , लखनऊ में अपनी बहन चांदनी, पत्नी नीलम, मां फूलमती, भाई आकाश और पिता दिनेश के साथ दसौली गांव में राम सिंह के मकान में किराए पर रहता है। बुधवार शाम करीब पांच बजे के लगभग अंकुर ने पत्नी नीलम और मां फूल कुमारी पर बांके से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना की जानकारी होने पर वहां मौजूद लोगों ने तत्काल आरोपी बेटे को पकड़ लिया। उसके हाथ से बांका छीनकर उसे कंट्रोल करने के लिए खंभे से बांध दिया। इसके बाद पुलिस के हवाले कर दिया।

Published on:
18 Sept 2025 12:45 am