अगर आपका नाम शुरू है इम अक्षरों से तो हो जाए तोड़ा सावधान.. आपके लिए आने वाली एेसी खबर
लखनऊ. बुधवार का दिन कई मायनों में शुभ माना जाता है। कहा जाता हैं कि इस दिन कोई कार्य शुरू करना सबसे शुभ होता है। बुधवार गणेश भगवान का दिन होता है। भगवान गणेश भक्तों पर प्रसन्न होकर दुखों को हरते हैं अौर भक्तों की सारी मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं। कोई भी शुभ कार्य करने से पूर्व श्रीगणेश जी की पूजा की जाती है। यहां कुछ उपाय बताए गए हैं। जिन्हें अपनाने से सारी परेशानियां दूर होकर धन की प्राप्ति होती है। यदि इन उपायों को बुधवार के दिन किया जाए तो शीघ्र फल की प्राप्ति होती है।
गोमती नगर निवासी पं. एल के पाण्डे बताते हैं कि बुधवार सुबह शीघ्र उठकर स्नानादि कार्यों से निवृत होकर एक कांसे की थाली लें। थाली में चंदन से ऊँ गं गणपतयै नम: लिखें। उसके बाद थाली में पांच बूंदी के लड्डू रखकर नजदीक के श्रीगणेश मंदिर में दान करें। इससे धन लाभ के योग बनते हैं।
बुधवार सुबह शीघ्र उठकर स्नानादि कार्यों से निवृत होकर श्रीगणेश मंदिर में जाकर भगवान गणेश को 21 गुड़ की ढेली के साथ दूर्वा रखकर अर्पित करें। ऐसा करने से भगवान गणेश भक्तों पर अपनी कृपा बनाएं रखते हैं अौर उनकी सारी मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं।
आइए जानते हैं ये दिन किन अक्षर वालों के लिए लाभप्रद नहीं है
एल. के पाण्डे बताते हैं कि यह दिन आर, एस व डी अक्षर वालों के लिए थोड़ा परेशानी बन सकता है। इसके उपाए भी है।
एस (S)
ये लोग काफी मेहनती होते हैं। ये बातों के इतने धनी होते हैं कि सामने वाला इनकी ओर आकर्षित हो ही जाता है। एस अक्षर वालों के लिए बुधवार का दिन थोड़ा थकावटभरा होगा। आपको अपनी सेहत के लिए थोड़ा सचेत रहना होगा। प्यार में धोखा खा सकते है। आपका हसमुख मिजाज आपके लिए परेशानी खड़ा कर सकता है।
आर (R)
इस अक्षर के नाम वाले लोग ज्यादा सोशल लाइफ जीना पसंद नहीं करते। हालांकि, फैमिली इनके लिए मायने रखती है और पढऩा-लिखना इन्हें नहीं भाता। आर अक्षर वालों के लिए बुधवार का दिन थोड़ा भारी है। कोई यात्रा करने की आज के दिन न सोचे। वाहन आराम से चलाए। कोई शुभ कार्य आज के दिन न करें।
ए (A)
नाम वाले लोगों को हर मामले में अपार सफलता हाथ लगती है। कभी भाग्य साथ न भी दे तो उन्हें विचलित नहीं होना चाहिए, क्योंकि उनकी जिंदगी में आगे चलकर सारी खुशियां लिखी होती हैं। लोगों की बात पर ध्यान न देकर अपने मन की करना ही इन्हें भाता है। जो ठान लेते हैं ये, उसे करके ही मानते हैं। इन अक्षर वालों के लिए बुधवार का दिन तोड़ा परेशानी खड़ा कर सकता है। कोई अपना करीबी आपको धोखा दे सकता है। आज के दिन पैसा इन्वेस्ट न करें।