लखनऊ

उन्नाव रेप मामले में घिरे सीएम योगी, AAP सांसद संजय सिंह बोले- नैतिकता के आधार पर दें इस्तीफा

उन्नाव रेप पर घिरे सीएम योगी, AAP सांसद संजय सिंह बोले- नैतिकता के आधार पर दें इस्तीफा..कुलदीप सिंह सेंगर की गिरफ्तारी की मांग

2 min read
Apr 11, 2018

लखनऊ. उन्नाव गैंग रेप मामला बढ़ता ही जा रहा है। आरोपी भाजपा विधायक व योगी सरकार पर आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद व यूपी प्रभारी संजय सिंह ने जमकर प्रहार किया और उन्नाव घटना की कड़ी निंदा की। उन्होंने प्रदेश में बढ़ती घटनाओं पर कहा कि सीएम योगी को नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दे देना चाहिए। संजय सिंह ने कहा कि UP की योगी सरकार में बच्चों और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर भय और असुरक्षा का माहौल है। सत्ता पक्ष के विधायक की संलिप्तता अपराध और अपराधियों के साथ पाई जाती है और हद तो तब हो जाती है जब प्रदेश का मुखिया जनता की सुरक्षा के बजाए आरोपियों के साथ खड़ा पाया जाता है। जनता को कैसे मिलेगा न्याय?

'पुलिस प्रशासन पूरी तरह फेल'

ये भी पढ़ें

उन्नाव गैंगरेप पीड़िता को था इसी बात का डर, गांव वापस पहुंचते ही विधायक समर्थकों की भीड़ ने किया घेराव-विरोध

उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में बच्चियों और महिलाओं पर अत्याचार की रोज सैंकड़ों वारदातें हो रही है पुलिस प्रशासन पूरी तरीके से उन्हें रोक पाने में असमर्थ है और जब कोई पीड़ित न्याय की गुहार करते हुए लड़ाई लड़ता है तो उसकी आवाज को दबाने के लिए सत्ता पक्ष हर हथकंडा अपनाता है, क्या यही है रामराज्य ? उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी, सरकार को चलाने में फेल साबित हो चुके हैं । नैतिकता के आधार पर उनको अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। प्रदेश में चारो तरफ जंगलराज चल रहा है। सत्ता पक्ष के विधायक, मंत्री और सांसद अधिकारियों को गाली, गलौज और मारपीट कर सही तरीके से काम नही करने दे रहें है। जिसकी वजह से प्रदेश का प्रशासन पंगु बन चुका है। किसान, युवा, बेरोजगार, व्यापारी और आम आदमी सरकार की अनीतियों से परेशान है। उन्नाव मामलें में उन्होंने उच्चस्तरीय जांच की मांग की है जिससे जल्द से जल्द पीड़िता को न्याय मिल सके और दोषियों को सजा।

सपा कार्यकर्ताओं ने भी किया प्रदर्शन

हजरतगंज स्थित गांधी प्रतिम पर बुधवार दोपहर सपा कार्यकर्ताओं व समाजवादी छात्रसभा के छात्रों ने योगी सरकार के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। नाराज युवकों ने आरोपी बीजेपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर की गिरफ्तारी की मांग की।

क्या है पूरा मामला

बता दें कि बीते दिनों उन्नाव के माखी इलाके में रहने वाली एक नाबालिग लड़की ने बीजेपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर पर गैंगरेप का आरोप लगाया है। पीड़िता के मुताबिक जून 2017 में नौकरी के नाम पर ग्राम प्रधान की पत्नी उसे विधायक कुलदीप सिंह सेंगर के आवास पर ले गई थीं, जहां विधायक ने उसके साथ रेप किया। पीड़िता ने आरोप लगाया था कि न्याय के लिए वह उन्नाव पुलिस के हर अधिकारी के पास गई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। पीड़िता के मुताबिक आरोपी विधायक उस पर पुलिस में शिकायत नहीं करने का दबाव बनाता रहा। पीड़िता ने आरोप लगाया कि 3 अप्रैल को दबाव बनाने के लिए उसके पिता से विधायक के भाई अतुल और मनोज ने मारपीट की। बताया जाता है विरोध करने पर पीड़िता के मृत पिता के खिलाफ एक फर्ज़ी मुकदमा लिख दिया गया।

ये भी पढ़ें

जानिए : उन्नाव गैंगरेप मामले से जुड़े 10 मुख्य बिन्दु
Published on:
11 Apr 2018 05:51 pm
Also Read
View All