7 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘भाजपाई भी समझ गए भाजपा किसी की सगी नहीं’, अखिलेश यादव ने कहा- अब पार्टी का अंत ऐतिहासिक होगा

Uttar Pradesh Politics News: सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि अब भाजपाइयों का भी पार्टी से मोहभंग हो रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा में कार्यकर्ताओं को सम्मान नहीं मिलता और पार्टी व उसके लोग अंदर से टूट चुके हैं।
2 min read
Google source verification

लखनऊ

•

image

Ankit Sai

•

Oct 07, 2026

Akhilesh yadav

अखिलेश यादव फोटो सोर्स @samajwadiparty Facebook

Akhilesh Yadav:समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दावा किया कि अब भाजपा से भाजपाइयों का ही मोहभंग हो रहा है और पार्टी के खिलाफ उनके वीडियो सामने आ रहे हैं। अखिलेश ने कहा कि भाजपा ने अपना विश्वास और जनाधार खो दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि पार्टी में न तो किसी की सलाह ली जाती है और न ही फैसलों में दूसरों को शामिल किया जाता है। अखिलेश ने कहा कि भाजपा और उसके कार्यकर्ता अंदर से टूट चुके हैं और पार्टी का अंत ऐतिहासिक होगा।

भाजपा की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल

अखिलेश यादव ने अपने पोस्ट में भाजपा की कार्यप्रणाली को लेकर कई सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि पार्टी में सरकार और संगठन की भूमिका को लेकर भी स्थिति ठीक नहीं है। उनके मुताबिक भाजपा एकाधिकारी सोच से घिरी हुई है और इसमें दूसरे लोगों के लिए जगह नहीं बची है। उन्होंने लिखा कि जब किसी व्यक्ति को अपनी बात रखने या फैसलों में शामिल होने का अवसर ही नहीं मिलेगा तो उसे मान-सम्मान कैसे मिलेगा। अखिलेश ने कहा कि पार्टी के भीतर किसी मामले में सलाह लेने की व्यवस्था भी दिखाई नहीं देती।

कार्यकर्ताओं की स्थिति पर किया तंज

अखिलेश यादव ने कहा कि अपने ही दल में घोर उपेक्षित भाजपाई अब एक-दूसरे से दुखी होकर कह रहे हैं कि भाजपा ने हमें बुरी तरह से निचोड़कर, इस तरह बर्बाद कर दिया है कि अब हमारी तुलना पूरी तरह रस निकाले जा चुके गन्ने की उस खोई से भी नहीं की जा सकती है, जिसे देखकर हाथी भी मुंह मोड़ लेता है। दरअसल भाजपाइयों की अपने ही दल में हो रही दुर्दशा इससे भी ज्यादा गई-गुजरी है क्योंकि अपनी विघटनकारी दकियानूसी मानसिकता के कारण वो न तो बदलते हुए प्रगतिशील समाज का सामना कर पा रहे हैं, न ही अपने घरों में प्रोग्रेसिव-पॉज़िटिव सोचवाली नई पीढ़ी का।

नई पीढ़ी को लेकर भी निशाना

अखिलेश यादव ने भाजपा की विचारधारा पर भी सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि पार्टी की पुरानी और दकियानूसी सोच बदलते समाज के साथ तालमेल नहीं बैठा पा रही है। उनके मुताबिक भाजपा के सामने सिर्फ समाज में बदलाव ही चुनौती नहीं है, बल्कि उसके अपने घरों में मौजूद नई पीढ़ी भी सकारात्मक और प्रगतिशील सोच के साथ आगे बढ़ रही है। उन्होंने लिखा कि ऐसे हालात में भाजपा से जुड़े लोग न तो बदलते समाज का सामना कर पा रहे हैं और न ही अपने परिवारों में बदलती सोच के साथ सामंजस्य बैठा पा रहे हैं।

‘बिन घाट के भाजपाई’ पर तंज

अखिलेश ने पोस्ट में लिखा कि बेचारे भाजपाई तो किसी भी घाट के नहीं रहे। हमें ऐसे ‘बिन घाट के भाजपाइयों’ से बेहद सहानुभूति है। उन्होंने आगे कहा कि सच तो ये है कि अपने अंतिम दौर में चल रहे भाजपाई भी अंदर से टूट गए हैं और भाजपा भी। पोस्ट के आखिर में अखिलेश यादव ने लिखा कि भाजपा का अंत ऐतिहासिक होगा!

बड़ी खबरें

View All

लखनऊ

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग