7 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राहुल गांधी-प्रियंका समेत सांसदों पर FIR, ओपी राजभर बोले- सरकारी संस्थान में जबरन घुसेंगे तो होगी गिरफ्तारी

Om Prakash Rajbhar: राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा और अन्य सांसदों पर दर्ज FIR को लेकर कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने कार्रवाई को सही बताया। उन्होंने कहा कि सरकारी संस्थान में जबरन घुसने और तोड़फोड़ करने पर गिरफ्तारी होगी और केस दर्ज किया जाएगा।
2 min read
Google source verification

लखनऊ

•

image

Ankit Sai

•

Oct 07, 2026

OP Rajbhar, Asaduddin Owaisi, Samajwadi Party, Akhilesh Yadav, UP Politics, Muslim Vote Bank, AIMIM

कैबिनेट मंत्री ओपी राजभर (PC: IANS)

Rahul Gandhi, Priyanka Gandhi Vadra FIR:लखनऊ में राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा और अन्य विपक्षी सांसदों के खिलाफ दर्ज FIR को लेकर कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने बयान दिया है। ओपी राजभर ने इस कार्रवाई को सही कदम बताया। राजभर ने कहा कि अगर कोई सरकारी संस्थान में जबरन घुसकर तोड़फोड़ करता है तो उसकी गिरफ्तारी होगी और उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा। उन्होंने कहा कि ऐसी स्थिति में पुलिस की ओर से कार्रवाई होना स्वाभाविक है।

पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोका

दिल्ली पुलिस के मुताबिक, विपक्षी सांसदों ने संसद भवन से निर्वाचन सदन तक मार्च निकालने की योजना बनाई थी। पुलिस का कहना है कि इस मार्च के लिए कोई आधिकारिक अनुमति नहीं ली गई थी। प्रदर्शनकारी जब चुनाव आयोग के कार्यालय की ओर बढ़े तो पुलिस ने रास्ते में बैरिकेड लगा दिए। इसके बाद कई विपक्षी नेता वहीं सड़क पर बैठ गए। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को वहां से हटाने की कोशिश की। इसी दौरान कुछ कांग्रेस नेता आकाशवाणी भवन परिसर में पहुंच गए और वहां विरोध जारी रखा।

आकाशवाणी भवन में धरना जारी रहा

पुलिस के अनुसार, आकाशवाणी भवन परिसर में मौजूद प्रदर्शनकारियों से जगह खाली करने के लिए कहा गया था। हालांकि, प्रदर्शनकारी वहां से हटने के लिए तैयार नहीं हुए। उनकी मांग थी कि सांसदों के एक प्रतिनिधिमंडल को चुनाव आयोग के अधिकारियों से मुलाकात करने की अनुमति दी जाए। विरोध के दौरान परिसर में कांग्रेस के कई नेता मौजूद रहे। पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच बातचीत के बाद भी जब धरना खत्म नहीं हुआ तो पुलिस ने उन्हें वहां से हटाने की कार्रवाई शुरू की। करीब आठ घंटे तक चले गतिरोध के बाद पुलिस ने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा और अन्य नेताओं को हिरासत में लिया।

करीब 260 लोग हिरासत में लिए गए

पुलिस के मुताबिक, पूरे दिन चले प्रदर्शन के दौरान करीब 260 लोगों को हिरासत में लिया गया। इनमें 10 सांसद भी शामिल थे। हिरासत में लिए गए लोगों को किंग्सवे कैंप स्थित नई पुलिस लाइन्स ले जाया गया। बाद में सभी को छोड़ दिया गया।

अब FIR दर्ज होने से बढ़ा मामला

आकाशवाणी भवन परिसर में प्रवेश और वहां विरोध प्रदर्शन को लेकर अब दिल्ली पुलिस ने मामला दर्ज किया है। FIR में राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा समेत अन्य लोगों के नाम शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, दोनों नेता बिना अनुमति परिसर में पहुंचे थे। मामले में किन-किन धाराओं के तहत FIR दर्ज की गई है, इसकी पूरी जानकारी अभी सामने नहीं आई है।