मुख्यमंत्री की मां के निधन पर आजम खान ने भावुक लहजे में संवेदना प्रकट की है। उन्होंने कहा कि यह बड़ा नुकसान है और अल्लाह ताला उन्हें सब्र अता फरमाए। सपा नेता ने कहा कि मां का जाना किसी भी व्यक्ति के लिए अपूरणीय क्षति है, क्योंकि मां जैसी दौलत किसी के पास नहीं होती।