सर्राफा एसोसिएशन के महामंत्री विनोद माहेश्वरी ने बताया कि आज जारी रेट के अनुसार 24 कैरेट Gold की कीमत 10 ग्राम के लिए 1,28,200 रुपये है। वहीं, 22 कैरेट सोने का भाव 1,17,900 रुपये बताया गया है। 18 कैरेट गोल्ड की कीमत 97,500 रुपये और 14 कैरेट सोने का भाव 76,770 रुपये दर्ज किया गया है। अलग-अलग कैरेट के सोने की कीमत उसकी शुद्धता के आधार पर तय होती है। इसलिए गहने खरीदते समय कैरेट और हॉलमार्क जरूर जांच लेना चाहिए।