लखनऊ

अभ्युदय कोचिंग: 5 और 6 मार्च को होगी प्रवेश परीक्षा, छात्रों को मुफ्त टैबलेट देगी योगी सरकार

उत्तर प्रदेश सरकार मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना (Abhyudaya Yojana) के तहत प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्रों को टैबलेट देगी
2 min read
• •
Updated: 24 Feb 2021, 11:27 AM IST
अभ्युदय कोचिंग: 5 और 6 मार्च को होगी प्रवेश परीक्षा, छात्रों को मुफ्त टैबलेट देगी योगी सरकार
अभ्युदय कोचिंग: 5 और 6 मार्च को होगी प्रवेश परीक्षा, छात्रों को मुफ्त टैबलेट देगी योगी सरकार

लखनऊ. उत्तर प्रदेश सरकार मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना (Abhyudaya Yojana) के तहत प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्रों को टैबलेट देगी। यह टैबलेट अभ्युदय योजना के तहत प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए चलाई जा रही निशुल्क कोचिंग में दाखिला पाने वाले विद्यार्थियों को ही मिलेगा। टैबलेट पाने के लिए अभ्यर्थियों को प्रवेश परीक्षा पास करनी होगी। प्रवेश परीक्षा में चयनित जिन बच्चों को टैबलेट मिलेगा उसके लिए पात्र मेधावियों का चयन सरकार द्वारा निर्धारित नियम व शर्तों के आधार पर होगा। अभ्युदय कोचिंग में दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा पांच और छह मार्च को होगी।

पांच और छह मार्च को होगी परीक्षा

अभ्युदय कोचिंग के लिए पंजीकरण 16 फरवरी से शुरू हो गया है। कोचिंग में ऑनलाइन व ऑफलाइन दोनों माध्यम से पढ़ाया जाएगा। युवाओं के उत्साह को देखते हुए ऑफलाइन कक्षाओं में दाखिले के लिए 28 फरवरी तक पंजीकरण की सुविधा फिर से दी गई है। पांच व छह मार्च को प्रवेश परीक्षा होगी। इसमें चयनित बच्चों को टैबलेट बांटे जाएंगे। कोचिंग में बच्चों को वरिष्ठ अधिकारी, अफसर पढ़ाएंगे।विशेषज्ञों के गाइडेंस के साथ कक्षाएं चलेंगी।

जल्द घोषित होगी नियम व शर्तें

मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना की क्रियान्वयन समिति के सदस्य व लखनऊ के मंडलायुक्त रंजन कुमार ने कहा कि कोचिंग में विद्यार्थी ऑनलाइन के साथ फिजिकल कक्षाएं भी पढ़ रहे हैं। अब फिर से फिजिकल कक्षाओं में दाखिले के लिए छात्र-छात्राएं अपना पंजीकरण कर सकेंगे। 28 फरवरी को रात आठ बजे तक वेबसाइट abhyuday.up.gov.in पर अपना पंजीकरण कराया जा सकेगा। ऐसे अभ्यर्थी जो ऑनलाइन कक्षाओं के लिए पहले से पंजीकृत हैं, वह भी फिजिकल क्लासेज में दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा दे सकेंगे। कोचिंग में पढ़ रहे विद्यार्थियों में से टैबलेट पाने के पात्र मेधावियों को चयनित करने के लिए जल्द नियम व शर्तें घोषित होंगी।

अभ्युदय कोचिंग में प्रवेश परीक्षा तिथि

- एनडीए व सीडीएस - पांच मार्च को दोपहर 12 बजे से दोपहर एक बजे तक।
- जेईई - पांच मार्च को दोपहर दो बजे से तीन बजे तक।
- नीट - पांच मार्च को शाम चार बजे से शाम पांच बजे तक।
- सिविल सेवा - छह मार्च को दोपहर दो बजे से दोपहर तीन बजे तक।

Published on:
Also Read
View All