लखनऊ

सीएम योगी से मिले अभिनेता सुनील शेट्टी, बोले- बॉलीवुड बहिष्कार के चलन से दिलाएं मुक्ति

बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी ने सीएम योगी से मुलाकात करके आग्रह किया। बोले- बॉलीवुड के खिलाफ लोगों में नफरत पैदा हो गई है। इसे मिटाने में फिल्म जगत की मदद करें।

less than 1 minute read
Jan 06, 2023
sunil.jpg

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय दौरे पर मुंबई गए हैं। वहां पर उन्होंने बॉलीवुड अभिनेता और उद्योगपतियों से मुलाकात की। इसके अलावा उन्होंने महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी, सीएम एक नाथ सिंधे और डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस से मिले।

गुरुवार को सीएम आदित्यनाथ ने फिल्म अभिनेता और डायरेक्टर के साथ एक बैठक की। सीएम योगी ने मीटिंग में यूपी के फिल्म सिटी में शूटिंग और निवेश की संभावनाओं पर चर्चा की। इस बैठक में बॉलीबुड अभिनेता सुनील शेट्टी, सुभाष घई, जैकी श्राफ, राजकुमार संतोषी, मनमोहन शेट्टी और बोनी कपूर समेत फिल्म जगत के लोग शामिल हुए। इसी दौरान शेट्टी ने फिल्म जगत की समस्या को सामने रखा।

अभिनेता सुनील शेट्टी ने गुरुवार को सीएम योगी से अपील की। उन्होंने कहा कि इस पर लोगों के अंदर हिंदी सिनेमा के लिए नफरत है। इसे मिटाने में बॉलीवुड की मदद करें। सोशल मीडिया पर बॉलीवुड के बहिष्कार के चलन से मुक्ति दिलाएं। इसके अलावा उन्होंने कहा कि बॉलीवुड पर लगे धब्बे को मिटाने के लिए पीएम मोदी से मिलकर कहें कि इसमें वह हस्पक्षेप करें।

Updated on:
06 Jan 2023 09:23 am
Published on:
06 Jan 2023 09:21 am
Also Read
View All
UP में ओला-ऊबर जैसी कंपनियों नहीं चलेगी मनमानी; ड्राइवर ने बुकिंग कैंसिल की तो लगेगा जुर्माना, नई एग्रीगेटर पॉलिसी में सरकार ने बनाए सख्त नियम

‘जो कभी राम मंदिर के पक्ष में नहीं थे, वे राजनीति कर रहे’, चढ़ावा चोरी मामले पर अनुराग ठाकुर ने विपक्ष को घेरा, कांग्रेस बोली- इस लूट के जिम्मेदार PM मोदी

अयोध्या राम मंदिर दान मामले में SIT गठन पर अखिलेश यादव ने उठाए सवाल, कहा- संतों की जांच होगी, अफसरों की नहीं?

Lucknow News: ट्रेन में सीट नहीं मिली तो यात्री ने फैलाई बम की झूठी सूचना, इधर-उधर भागने लगे लोग, मचा हड़कंप

Ram Mandir Scam: आगे-आगे देखिए होता है क्या? राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर अखिलेश ने लगाए गंभीर आरोप, शिवपाल बोले- निष्पक्ष जांच हो