लखनऊ

दिल्ली के बाद लखनऊ के कोचिंग सेंटर में बड़ी घटना, 45 मिनट तक फंसे रहे स्टूडेंट्स

यूपी के आईएएस कोचिंग सेंटर (IAS coaching centre) में बड़ा हादसा होने से बच गया। लखनऊ के को‌चिंग में दो स्टूडेंट्स 45 मिनट तक लिफ्ट में फंसे रहे। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लिफ्ट सही कराई, तब स्टूडेंट्स बाहर आ सके।

less than 1 minute read
Aug 04, 2024

IAS Coaching Centre: लखनऊ के हुसड़िया चौराहा स्थित ध्येय आईएएस कोचिंग की लिफ्ट शनिवार को पांचवी और चौथी मंजिल के बीच में अटक गई। लिफ्ट में दो छात्र के फंसने से अफरातफरी मच गई। कर्मचारियों ने लिफ्ट खोलने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने मैकेनिक की मदद से लिफ्ट खुलवाकर दोनों को बाहर निकाला। इस दौरान दोनों छात्र करीब 45 मिनट तक लिफ्ट में फंसे रहे।

गोमतीनगर के हुसड़िया चौराहे के पास पांच मंजिला बिल्डिंग में ध्येय कोचिंग संचालित होती है। रात 8 बजे कोचिंग की छूटी हुई तो दो छात्र शोभा सिंह और निलेश अवस्थी 5वीं फ्लोर से लिफ्ट से ग्राउंड फ्लोर पर जा रहे थे। चौथी मंजिल पर पहुंचते ही लिफ्ट रूक गई। लिफ्ट रुकने पर दोनों छात्रों ने शोर मचाया, लेकिन लिफ्ट फ्लोर के बीच में होने की वजह से कोई आवाज नहीं सुन सका।

कोचिंग मैनेजमेंट ने नहीं की मदद

छात्रा शोभा सिंह ने लिफ्ट में फंसे होने की जानकारी अपने पति पवन सिंह को दी। इस पर पवन सिंह मौके पर पहुंचे और कोचिंग मैनेजमेंट को घटना से अवगत कराया। आरोप है कि मैनेजमेंट से मदद नहीं मिली। इसके बाद पवन सिंह ने पूरे मामले का वीडियो बनाया और पुलिस को मामले की जानकारी दी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने ऑपरेटर की मदद से लिफ्ट को सही कराया। करीब 45 मिनट के बाद दोनों स्टूडेंट्स बाहर आ सके। बता दें कि अभी कुछ दिन पहले ही कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में पानी भर जाने की वजह से 3 छात्रों की मौत हो गई थी।

Published on:
04 Aug 2024 09:23 am
Also Read
View All

अगली खबर