लखनऊ

पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति पर जेल में हमले के बाद बेटी अंकिता की गुहार, हमारा भी परिवार है, और कितना अन्याय?

उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति पर जेल में हुए जानलेवा हमले की खबर सामने आई है। इस घटना पर उनकी बेटी अंकिता प्रजापति और पत्नी महाराजी देवी ने गहरी चिंता जताते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से सुरक्षा और न्याय की मांग की है।
2 min read
Oct 01, 2025
Gayatri prasad daughter
गायत्री प्रसाद प्रजापति पर जेल में हमले के बाद बेटी अंकिता ने सीएम योगी से न्याय की गुहार लगाई है। PC: IANS

बेटी अंकिता प्रजापति ने कहा कि वे अपने पापा का 8 साल से इंतजार कर रही हैं कि वे कब जेल से रिहा होंगे। ऐसे में उन पर जानलेवा हमले ने हमारी चिंता बढ़ा दी है। हम प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से गुहार लगाते हैं कि वे हमारे पिता को सुरक्षा मुहैया कराए।

परिवार को नहीं दी गई घटना की जानकारी

आईएएनएस से बातचीत में उन्होंने कहा कि हमें इस हमले की जानकारी केवल समाचारों के माध्यम से मिली। जेल अधिकारियों ने हमें कोई सूचना नहीं दी। मेरे पिता पर जानलेवा हमला हुआ, और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हमने देखा कि उनके सिर पर कई बार वार किया गया। उन्होंने बताया कि परिवार को इस घटना के बारे में और जानकारी नहीं दी गई है।

'पिता को जेल में दी जाए सुरक्षा'

अंकिता ने योगी सरकार से गुहार लगाते हुए कहा कि मेरे पिता को जेल में सुरक्षा दी जाए। वे वहां सुरक्षित नहीं हैं। वे आठ साल से जेल में हैं, उन्हें न्याय दिलाया जाए। उनके खिलाफ रेप का मामला बिना मेडिकल साक्ष्य के दर्ज किया गया, और उन्हें आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई। हमारा भी परिवार है, हमारे साथ और कितना अन्याय होगा? उनकी जमानत बार-बार खारिज की जा रही है। हम आठ साल से पापा का इंतजार कर रहे हैं।

जेल में कैंची और हथियार कैसे पहुंचे?

पत्नी महाराजी देवी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि हमने समाचारों में देखा कि मेरे पति पर हमला हुआ है, इसलिए हम यहां पहुंचे। हम चाहते हैं कि मुख्यमंत्री समय दें और मेरे पति की जान को खतरे से बचाएं। जेल में हमें उनसे मिलने की अनुमति नहीं दी जाती। जेल में कैंची और हथियार कैसे पहुंचे? किसने और क्यों यह हमला किया? हमारी मांग है कि मेरे पति को सुरक्षा दी जाए और उनकी जमानत कराई जाए। इस मामले की निष्पक्ष जांच हो।

गायत्री प्रसाद प्रजापति, जो पिछले आठ साल से बलात्कार के एक मामले में जेल में हैं, पर जेल के अंदर हमला हुआ। इस हमले में उनके सिर पर गंभीर चोटें आईं, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। परिवार का आरोप है कि जेल में उनकी सुरक्षा को लेकर लापरवाही बरती जा रही है, और हथियारों के जेल में पहुंचने के पीछे साजिश हो सकती है।

Updated on:
01 Oct 2025 01:27 pm
Published on:
01 Oct 2025 01:27 pm
Also Read
View All
VHP अध्यक्ष आलोक कुमार ने DSP को लिखी चिट्ठी, चढ़ावा चोरी के दावों पर विपक्ष को चैलेंज, कहा- पुलिस को दें सुबूत!

चिराग पासवान ने यूपी चुनाव लड़ने का किया ऐलान, कहा- सीट शेयरिंग और गठबंधन पर राज्य इकाई करेगी फैसला

‘अखिलेश यादव के पास कोई काम नहीं, 2-2 बार सरकार बनाने में हुए फेल’, सीटों के बंटवारे को लेकर क्या बोले ओपी राजभर?

Yogi government Crime Control: ‘सपा राज की गुंडागर्दी खत्म, अब यूपी में सिर्फ कानून का राज’ : मंत्री स्वतंत्र देव सिंह का विपक्ष पर तीखा हमला

‘समाजवादी पार्टी के राज में चली थी राम भक्तों पर गोलियां’, डिप्टी CM मौर्य बोले- अखिलेश यादव राम मंदिर पर भ्रम फैलाना बंद करें