लखनऊ

Agniveer Admit Card 2023: अग्निवीर भर्ती के एडमिट कार्ड जारी, ये है एग्जाम पैटर्न

Agniveer Admit Card 2023: इंडियन आर्मी अग्निवीर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा के एडमिट कार्ड आज से मिलना शुरू हो गए हैं। म्मीदवार सीधे इस लिंक joinindianarmy.nic.in के जरिए अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं

2 min read
Apr 06, 2023
प्रतिकात्मक फोटो।

इंडियन आर्मी अग्निवीर लिखित परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। लिखित परीक्षा 17 अप्रैल से शुरू होगी।जनरल ड्यूटी कैटेगरी के एडमिट कार्ड चरणों में लाइव होंगे। इनके जारी होने की शुरुआत 5 अप्रैल से होगी। यह 8 अप्रैल तक जारी होंगे।

अन्य कैटेगरी की अग्निवीर भर्ती के एडमिट कार्ड 11 अप्रैल शाम से उपलब्ध होंगे। अग्निवीर भर्ती जनरल ड्यूटी कैटेगरी के अभ्यर्थियों की परीक्षा 17 अप्रैल से 21 अप्रैल 2023 तक रोजाना तीन-तीन शिफ्टों में चलेगी। जनरल ड्यूटी वाले सभी अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड 5 अप्रैल से 8 अप्रैल के बीच जारी कर दिए जाएंगे।

8 अप्रैल तक उपलब्ध होगा एडमिट कार्ड
उम्मीदवार जो भी अग्निवीर भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन किए हैं, वे Indian Army की आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड 8 अप्रैल तक उपलब्ध होगा। इसके अलावा उम्मीदवार सीधे इस लिंक https://joinindianarmy.nic.in/Default.aspx?i पर क्लिक करके भी एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

चयन प्रक्रिया में दो चरण शामिल होंगे
चयन प्रक्रिया में दो चरण शामिल होंगे। पहले चरण में देशभर में स्थित कंप्यूटर आधारित परीक्षा केंद्रों पर ऑनलाइन सामान्य प्रवेश परीक्षा होगी और दूसरे चरण में रैली स्थल पर ARO द्वारा भर्ती रैली में शामिल होना होगा। उम्मीदवार इस लिंक https://joinindianarmy.nic.in/writer के जरिए अग्निवीर भर्ती परीक्षा का पूरा शेड्यूल भी चेक कर सकते हैं.

इंडियन आर्मी अग्निवीर भर्ती का Admit Card ऐसे करें डाउनलोड
इंडियन आर्मी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
उस लिंक पर क्लिक करें, जहां Indian Army Agniveer Admit Card 2023 लिखा हो।
आवश्यक विवरण दर्ज करें।
आपका Indian Army Agniveer Admit Card 2023 स्क्रीन पर दिखाई देगा।
Indian Army Agniveer Admit Card 2023 डाउनलोड करें और इसे सेव करें।

अग्नवीर जनरल ड्यूटी एग्जाम पैटर्न
पासिंग मार्क्स- 35
मार्किंग स्कीम- प्रत्येक सही उत्तर के लिए 2 अंक
प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.5 अंक की नेगेटिव मार्किंग

ये हैं पैटर्न
जनरल नॉलेज- 30 अंक के 15 प्रश्न पूछे जाएंगे।
जनरल साइंस- 30 अंक के 15 प्रश्न पूछे जाएंगे।
मैथ- 30 अंक के 15 प्रश्न पूछे जाएंगे।
लॉजिकल रीजनिंग- 5 अंक के 15 प्रश्न पूछे जाएंगे।

Updated on:
06 Apr 2023 09:32 am
Published on:
06 Apr 2023 08:19 am
Also Read
View All