लखनऊ

अखिलेश के नए मकान के नक्शे में पेंच, निगम में जमा करना होगा टैक्स

अखिलेश के नए मकान और लाइब्रेरी के नक्शे में एक नई अड़चन आ गई है।

2 min read
Jul 05, 2018
अखिलेश के नए मकान और लाइब्रेरी के नक्शे में आई अड़चन, पहले देना होगा टैक्स

लखनऊ. यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के प्रस्तावित आवास और लाइब्रेरी के नक्शे में कुछ अड़चने आ गई हैं। होटल और लाइब्रेरी के लिए एनओसी मिलने में थोड़ी समस्या आ रही है। लाइब्रेरी के नक्शे के लिए अगर एनओसी लेना है तो अखिलेश को सबसे पहले नगर निगम में टैक्स निर्धारित कराना होगा। वहीं दूसरी ओर उन्हें अपने नए आवास का पता सही करवाना होगा। उनके इस प्रस्तावित आवास का टैक्स पहले ही निर्धारित है लेकिन नगर निगम इसका नंबर गलत लिखा है।

टैक्स जमा करने के बाद मिलेगा एनओसी

अखिलेश यादव ने विक्रमादित्य मार्ग के 1-ए पर होटल बनाने के लिए एलडीए में नक्शा जमा कराया है लेकिन समाजवादी पार्टी का कहना यह है कि अखिलेश व डिंपल इस पर आवास बनवाकर ही रहेंगे। एलडीए के एक अधिकारी ने कहा है कि जिस जगह अखिलेश और डिंपल निर्माण कराने की योजना बना रहे हैं। नगर निगम के अभिलेखों में उसका पता गलत दर्ज किया गया है। नगर निगम में इसका टैक्स डिंपल यादव के नाम से दर्ज है। इसका नंबर वहां पर 03/02 विक्रमादित्य मार्ग दर्ज है। जबकि रजिस्ट्री के दस्तावेजों में इसका नंबर 1-ए लिखा गया है। नगर निगम तब तक एनओसी नहीं देगा जब तक इसका पता सही नहीं हो जाता है। सबसे पहले अखिलेश को प्रस्तावित आवास का पता सही कराना होगा। इसके बाद ही नगर निगम एनओसी करेगा।

2005 से अब तक का देना होगा कर

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भूखंड पर लाइब्रेरी बनाने के लिए नक्शा जमा कराया है उसका भी टैक्स अभी निर्धारित नहीं किया गया है। लाइब्रेरी का नक्शा पास कराने के लिए सबसे पहले अखिलेश को उसका टैक्स निर्धारित कराना होगा। इसके लिए 2005 से अब तक का हाउस टैक्स और जल संस्थान का सीवर और जल कर भी देना होगा। तभी लाइब्रेरी के लिए अनओसी जारी किया जाएगा।

11273 रुपए टैक्स बकाया

अखिलेश यादव के प्रस्तावित आवास का लगभग 11273 रुपए टैक्स बकाया है। नगर निगम की वेबसाइट पर इतना ही टैक्स बकाया बताया जा रहा है। जोकि डिंपल यादव के नाम पर है। डिंपल यादव को एनओसी के लिए नगर निगम के 11273 रुपए टैक्स की राशि देनी होगी।

ये भी पढ़ें

अखिलेश और डिंपल हिबिस्कस हेरिटेज होटल तो मुलायम खोलेंगे लाइब्रेरी
Updated on:
05 Jul 2018 12:27 pm
Published on:
05 Jul 2018 11:57 am
Also Read
View All