लखनऊ

अखिलेश यादव पहुंचे सपा कार्यालय, आजम खां को लेकर कही बड़ी बात

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मोहर्रम और गणेश पूजा के कार्यक्रम के चलते 9-10 सितम्बर को रामपुर जाने का कार्यक्रम स्थगित कर दिया।

2 min read
Sep 09, 2019
akhilesh yadav
akhilesh yadav

लखनऊ. समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने मोहर्रम (Muharram) और गणेश पूजा (Ganesh Chaturthi) के कार्यक्रम के चलते 9-10 सितम्बर को रामपुर (Rampur) जाने का कार्यक्रम स्थगित कर दिया। अब 13-14 सितम्बर 2019 को अगला कार्यक्रम प्रस्तावित है। इसकी जानकारी खुध अखिलेश यादव ने पार्टी कार्यालय में एकत्र सैकड़ों कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए दी।

सपा की सरकार को वापस लाने का संकल्प-

इन दैरान पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि समाजवादी पार्टी 2022 में अकेले ही चुनाव लड़ेगी। समाजवादी पार्टी अपने काम और जनता के भरोसे पर चुनाव मैदान में उतरेगी। अतिवादी मानसिकता से अलग समाजवादी सबके हित में काम करते हैं। समाजवादी सामाजिक न्याय के पोषक हैं। वहीं इस अवसर पर तमाम कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में कहा कि वे समाजवादी पार्टी के प्रति निष्ठा रखते हैं। 2022 के विधान सभा चुनाव में सभी ने समाजवादी सरकार को वापस लाने का संकल्प लिया। सबने कहा कि जनता के हितों की सुरक्षा और प्रदेश के विकास के लिए सन् 2022 में समाजवादी सरकार बनना आवश्यक है। एक एक कार्यकर्ता प्रत्येक बूथ पर जाकर समाजवादी पार्टी के बारे में व्यापक जन-सम्पर्क में जुटे रहेंगेे।

आजम खां पर कहा यह-

इससे पूर्व अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा अपनी नाकामी छुपाने को नए-नए मामले उठा देती है। प्रशासन का रवैया भी ठीक नहीं। सरकार इसमें शामिल है। कांग्रेस और भाजपा भी एक हैं। लोकतंत्र पर भाजपा का भरोसा नहीं है। उन्होंने कहा कि लोकभवन से अन्याय नहीं होना चाहिए। वहां जनता के साथ न्याय और विकास पर चर्चा होनी चाहिए। लोकतंत्र में शासन बदलता रहता है इसलिए भाजपा को रामपुर में झूठे केस लगाने तथा जौहर विश्वविद्यालय एवं मोहम्मद आजम खां के खिलाफ बदले की भावना से काम नहीं करना चाहिए।

Published on:
09 Sept 2019 09:30 pm