15 सितंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

4 दिसंबर को लखनऊ में बजेंगी शहनाइयां, क्रिकेटर रिंकू सिंह और सपा सांसद प्रिया सरोज लेंगे सात फेरे

Rinku Singh Priya Saroj Wedding Date: भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह और मछलीशहर से सपा सांसद प्रिया सरोज की शादी की तारीख तय हो गई है। दोनों 4 दिसंबर को लखनऊ के रमाडा होटल में सात फेरे लेंगे। शादी में खेल और राजनीति जगत के कई बड़े दिग्गजों के जुटने की संभावना है।
2 min read
Google source verification
rinku singh priya saroj wedding june 2026

क्रिकेटर रिंकू सिंह और सपा सांसद प्रिया सरोज | फोटो : ipriyasarojmp (instagram)

Rinku Singh SP MP Priya Saroj Marriage Lucknow: क्रिकेटर रिंकू सिंह और मछलीशहर से समाजवादी पार्टी की सांसद प्रिया सरोज की शादी की तारीख तय हो गई है। दोनों 4 दिसंबर को लखनऊ में शादी के बंधन में बंधेंगे। समारोह लखनऊ के रमाडा होटल में होगा।

शादी की तारीख और जगह तय

रिंकू सिंह और प्रिया सरोज लंबे समय से चर्चा में रहे जोड़े हैं। अब उनकी शादी की तारीख आधिकारिक रूप से सामने आ गई है। 4 दिसंबर को दोनों सात फेरे लेंगे। शादी लखनऊ के रमाडा होटल में संपन्न होगी। इस अवसर पर देश-विदेश से तमाम मेहमान शामिल होने वाले हैं।

पिछले साल टली थी शादी

पिछले साल दोनों की शादी वाराणसी के ताज होटल में होनी तय थी। लेकिन रिंकू सिंह के पिता के देहांत के कारण समारोह स्थगित कर दिया गया था। परिवार के शोक के बाद शादी की नई तारीख तय करने में समय लगा। अब दोनों परिवारों ने दिसंबर की शुरुआत में लखनऊ में शादी करने का फैसला लिया है।

राजनीतिक और क्रिकेट जगत का मेल

प्रिया सरोज उत्तर प्रदेश की मछलीशहर लोकसभा सीट से समाजवादी पार्टी की सांसद हैं। वहीं रिंकू सिंह भारतीय क्रिकेट टीम और आईपीएल में अपनी धमाकेदार बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं। दोनों के रिश्ते की खबरें पिछले कुछ समय से चर्चा में थीं। अब शादी की तारीख तय होने के बाद यह जोड़ी फिर सुर्खियों में आ गई है।

शादी में राजनीतिक हस्तियां, क्रिकेट जगत के दिग्गज और दोनों परिवारों के करीबी रिश्तेदार शामिल होने की उम्मीद है। लखनऊ में होने वाले इस समारोह को लेकर तैयारियां शुरू हो चुकी हैं।

रिंकू सिंह और प्रिया सरोज के रिश्ते को कई लोग क्रिकेट और राजनीति के अनोखे मेल के रूप में देख रहे हैं। दोनों के समर्थक इस खुशखबरी पर बधाई दे रहे हैं। शादी की तैयारियों और मेहमानों की लिस्ट को लेकर आगे और जानकारी सामने आने की उम्मीद है।